नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामले में दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया है- ‘पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। वैसे तो मैं पिछले हफ्ते से क्वारंटाइन हूं फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।’
