फरीदाबाद– फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के छोटे भाई एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने अपना जन्मदिन ग्रेटर फरीदाबाद में स्थित एक एनजीओ प्रभात एन अवेकनिंग संस्था के दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के साथ सादगी से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर अपना केक काटा और बच्चों को मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मना कर उन्हें दिव्य सुख की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे भगवान के सबसे करीब होते हैं। इन बच्चों के साथ बिताए गए चंद पल भी जिंदगी भर याद रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर एमपी सिंह और ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ सौरव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश आर्य विनोद कौशिक एडवोकेट आदि लोग भी मौजूद थे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक के जन्मदिन पर बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। उनके सेक्टर नौ स्थित कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, पत्रकारों, युवाओं एवं महिलाओं ने बलजीत कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। इनमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, ब्राह्मण सभा के उप प्रधान देवेंद्र दीक्षित, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश भड़ाना, गौरव धींगडा, शिक्षाविद डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर नरेंद्र नागर, तक्षशिला स्कूल के डायरेक्टर बीडी शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, शिक्षाविद सुशांत गुप्ता, एडवोकेट विकास वर्मा, एडवोकेट राजेश खटाना, अनुज शर्मा एडवोकेट, पिंटू सैनी, सचिन शर्मा, आरपी बत्रा, रमेश सहगल, आर एस डागर, अजय नरूला, पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव संजय सोलंकी, महिला नेता सरला भामोत्रा महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष सीमा रावत, पूर्व प्रदेश सचिव सुनीता फागना, उद्योगपति नरेश शर्मा, गजना कालीरमन, जमुना देवी, बेबी, ममता सिंह, राजनैतिक सचिव बबलू चौधरी, जीतू गोयल, नवीन भामला, रामबाबू बंसल, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना, प्रशांत तनेजा, राजकुमार यादव, मूलचंद प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बलजीत कौशिक के कार्यालय पर आकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
