Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सफाई कर्मचारी ने बुजुर्ग को छत से फेंका, एसी की गर्म हवा को लेकर भिड़े दो पड़ोसी

सफाई कर्मचारी ने बुजुर्ग को छत से फेंका, एसी की गर्म हवा को लेकर भिड़े दो पड़ोसी

faridabadnews24By faridabadnews24September 17, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही लोगों के गुस्से का पारा भी बढ़ रहा है। फर्श बाजार इलाके में एसी (एयर कंडीशनर) की गर्म हवा को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर पक्ष पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं एक बुजुर्ग को दूसरी मंजिल से गली में फेंक दिया। गंभीर हालत में धर्मपाल को डॉ. हेड गेवार अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हमले में मृतक के दो बेटे देव कुमार और बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपित पड़ोसी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। आरोपित पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।

पीड़ित ने जताई थी नाराजगी

पुलिस के अनुसार, धर्मपाल परिवार के साथ न्यू संजय अमर कालोनी में रहते थे। पेशे से राज मिस्त्री थे। परिवार में पत्नी हीरावती, चार बेटे और दो शादीशुदा बेटियां हैं। इनका 25 गज का दो मंजिला मकान है। इनके घर के ठीक सामने धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। धर्मपाल के बेटे देव कुमार ने बताया कि जिस गली में वह रहते हैं वह संकरी हैं, करीब तीन साल पहले धर्मंद्र ने अपने घर के भूतल पर मुख्य दरवाजे के पास पास विंडो एसी लगवाया था। उसकी गर्व हवा पीड़ित परिवार के घर में जाती थी, पीड़ित परिवार का कहना है कि एसी की गर्म हवा की वजह से उनके घर में बहुत गर्मी रहती है।पीड़ित परिवार ने कई बार आरोपित से एसी बाहर की साइड से हटाकर अंदर लगवाने के लिए कहा था। एक सप्ताह पहले मृतक के बेटे बाबूलाल ने भी अपने घर में विंडो एसी लगवा लिया। इसकी हवा धर्मेंद्र के घर में जाने लगी थी। इससे आरोपित गुस्से में आ गया था।

घर के बाहर बच्चे ने पानी फेंका तो शुरू हुआ झगड़ा

मृतक के स्वजनों ने बताया कि एसी की हवा को लेकर दोनों परिवारों में विवाद तो चल ही रहा था। मंगलवार को बाबूलाल के नौ वर्षीय बेटे ने आरोपित के घर के बाहर पानी फेंक दिया। इसपर आरोपित की पत्नी गाली गलौज करने लगी। जब धर्मपाल और उनके बेटे बाबू ने इसका विरोध किया तो धर्मेंद्र का पूरा परिवार मौके पर जमा हो गया। आरोप है कि आरोपित ने फोन करके बाहरी लोगों को बुला लिया और इसके बाद उनके घर में घुसकर उनपर जानलेवा हमला किया। धर्मपाल अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल पर भागे, आरोपितों ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। आरोपित और उसके साथियों ने मिलकर बुजुर्ग की दोनों टांगे पकड़कर गली में लटका दी और नीचे फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गए।

Faridabad News faridabadnews24 The sweeper threw the elderly off the roof two neighbors clashed over the hot air of AC
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.