गुवाहाटी : कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच इस घातक रोग के खिलाफ पूरी दुनिया के लोग जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में अब तक करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अकेले भारत में अब तक 50 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के खिलाफ इस जंग में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इनमें से कई लोग विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे हैं।

ऐसे लोग अपनी सकारात्मक सोच को कोरोना के खिलाफ ढाल बनाकर लड़े। ऐसी ही एक घटना असम में सामने आई है, जहां एक 100 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है। डॉक्टरों ने कहा कि भले ही उनके साथ उम्र ना हो, लेकिन इस बुजुर्ग महिला ने कोरोना के खिलाफ जंग अपनी सकारात्मक सोच से जीती है।
