Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए निगरानी कमेटियां गठित : यशपाल

फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए निगरानी कमेटियां गठित : यशपाल

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : फसल अवशेषों को जलाने से रोकने व निगरानी के लिए उपायुक्त यशपाल ने जिला, उपमंडल, तहसील, ब्लॉक व गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया है। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार खेतों में फसलों के बचे हुए अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए विभिन्न इन्फोर्समेंट टीमों व मोबाईल स्कवायड का गठन किया गया है।

ग्रामीण स्तर की कमेटियों में संबंधित पटवारी, सरपंच और कृषि विभाग के एडीओ को शामिल किया गया है। ब्लॉक स्तर की कमेटी में बीडीपीओ, कानूनगो और ब्लॉक एजुकेशन आफिसर शामिल हैं। उपमंडल स्तर की कमेटी में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, एसएडीओ बल्लभगढ़ व एसीपी शामिल हैं। जिला स्तरीय कमेटी में डीडीपीओ, कृषि उपनिदेशक, रीजनल आफिसर हरियाणा स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद और रीजनल आफिसर हरियाणा स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ को शामिल किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि यह सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में फसल अवशेषों को जलाने की सभी घटनाएं प्रभावी ढंग से से रोकने और समय पर कार्रवाई करने के लिए कार्य करेंगी और प्रतिदिन संबंधित एसडीएम के जरिए सांय 4:00 बजे तक अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगी। इस दौरान उपायुक्त ने जिला के किसानों से भी अनुरोध किया है कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए अपनी फसलों के अवशेषों को न जलाएं।

Faridabad News faridabadnews24 Monitoring committees set up to prevent burning of crop residue: Yashpal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.