Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बल्लभगढ़ की सूरत बदल जाएगी सालभर में

बल्लभगढ़ की सूरत बदल जाएगी सालभर में

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2020No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद  : स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़ की सूरत अगले एक साल में पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी। कोरोना काल में धीमे पड़ चुके विकास कार्यों में अब तेजी लाई जा रही है। इनमें से ज्यादातर काम ऐसे हैं, जिन्हें पूरा होने में 4 से 6 महीने का समय लगेगा और उनसे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। सौंदर्यीकरण के लिए तो व्यापक योजनाएं बनाई गई हैं। इनमें सुंदरता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लंबित कार्यों के साथ-साथ नई योजनाओं के लिए भी बजट बनाया जा रहा है। रविवार को ही मुख्यमंत्री ने अकेले बल्लभगढ़ के विकास कार्यों के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है।

यहां रानी की छतरी का जीर्णोद्धार लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य मार्गों पर डिवाइडर पर छायादार पेड़ लगाए जा रहे हैं। खुले पड़े नालों को ढकने के लिए निगम अलग से खाका तैयार कर रहा है। सबसे बड़े सिटी पार्क के रखरखाव का बजट भी बढ़ाया जाएगा। गांव चंदावली के प्रवेश मार्ग पर नए पार्क का निर्माण कराया गया है।

साल के अंत तक बहुद्देशीय हॉल की सौगात

आंबेडकर चौक के पास बन रहा बहुद्देशीय हॉल इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा। साल 2009 में शिलान्यास के बाद कई वर्षों तक यह मामला ठंडे बस्ते में था। अब इस परियोजना पर दिन-रात काम चल रहा है। इससे लोगों को सामाजिक सांस्कृतिक आयोजनों में कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

श्रमिकों के लिए साइकिल लेन

औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकोँ और साइकिल से चलने वाले लोगों के लिए अब अलग से साइकिल लेन बनाई जाएगी। इससे हादसों में कमी आएगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत साइकिल फ़ॉर चैलेंज कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। इससे सेक्टर-24, मुजेसर थाने के आगे और पीछे वाले रोड, सेक्टर- 23, 24 डिवाइडिंग रोड, जेबीएम फैक्टरी रोड पर बने उद्योगों में आने वाले लोगों को फायदा होगा। इस ट्रायल में सभी सड़कों की चौड़ाई के साथ ही फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। अलग से साइकिल लेन बनाए जाने से हादसों व प्रदूषण दोनों में कमी आएगी।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सुविधाएं

थाना शहर के सामने लघु सचिवालय के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे पूरा होने में भी करीब सालभर लगेगा। इस भवन के बनने से ज्यादातर सरकारी कार्य एक ही छत के नीचे हो जाएंगे। इस भवन में उपमंडल अधिकारी, नगर निगम, पंचायत कार्य, रोजगार कार्यालय आदि सभी तरह के सरकारी कार्यालय एक ही जगह आ जाएंगे। इससे लोगों को जगह-जगह के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस भवन के बनने के बाद पुराने निगम कार्यालय की जगह पर सरकारी अधिकारियों के लिए मकान बनाए जाएंगे।

गुरुग्राम नहर पर पुल छह लेन होगा

सेक्टर-तीन में गुरुग्राम नहर पर बने पुल को तोड़कर जल्द ही 6 लेन का नया पुल बनाया जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस पुल को बनाने में करीब 9 महीने का समय लगेगा। 7 करोड़ रुपये की लागत वाले इस पुल के बनने से विभिन्न सेक्टरों व दो विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। फिलहाल यहां बना पुल करीब 25 साल पहले बनाया गया था, जो अब जर्जर हो गया है।

शहर को मॉडल बनाना लक्ष्य : मूलचंद

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि बल्लभगढ़ को मॉडल बनाना लक्ष्य है। शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। जाम से मुक्त करने के लिए सड़कों के डिजाइन को लेकर भी काम होगा। संकरी सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। पार्किंग का इंतजाम होगा। मुख्यमंत्री से हाल ही में मिले साढ़े पांच करोड़ के अतिरिक्त बजट से सेक्टर-11 की मुख्य सड़क, पार्किंग और अन्य छोटे-बड़े विकास कार्य कराए जाएंगे।

Ballabgarh's appearance will change in a year Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.