फरीदाबाद : सर्व जाट एकता समिति के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव संजय डागर का गांव अलावलपुर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर डागर ने कहा सबसे पहले मैं सर्व जाट एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शेरावत का धन्यवाद करता हूं। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उसे बखूबी निभाऊंगा डागर ने कहा मैं पूरे जाट समाज को साथ लेकर चलूंगा और समाज में आपसी भाईचारे को कायम रखने का प्रयास करूंगा ।

समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ भी हम आवाज उठाएंगे तथा जनहित और समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे स्वागत करने वालों में जिला पलवल की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारतीय कृषक समाज देहात संजू तेवतिया भगत सिंह तेवतिया, राज सिंह, संजय, चरण सिंह, इंदर सिंह, सरवन सिंह, केशव सिंह आदि मौजूद थे।
