फरीदाबाद : अनगंपुर गांव स्थित महाशय श्रीचन्द फार्म हाऊस पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें पंडित वेदप्रकाश मिश्रा अयोध्या वाले और उनकी टीम ने रामायण पाठ कर वहां मौजदू लोगों को आन्नदित कर दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुबोध महाशय द्वारा किया गया था। इस मौके पर पंडित वेदप्रकाश मिश्रा ने कहा कि रामायण पाठ हर प्रकार से विश्व,देश,प्रदेश और जनमानस का मंगल करने वाला है।

उन्होनें कहा कि इस पाठ के करने से दुख,दरिद्रता और प्राणियों में जो नेगेटिविटी आती है वह दूर होती है। इस अवसर पर सुबोध महाशय ने कहा कि में प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हुं कि हमारे देश में जो कोरोना महामारी चल रही है उसका जड़ ने अंत होना चाहिए। उन्होनें कहा हमें भगवान श्रीराम के आर्दशों पर चलना चाहिए जिससे की देश में दोबारा रामराज्य की नींव पड़ सके। इस मौके पर विनोद भड़ाना,कपिल भड़ाना,रिन्कू भड़ाना,मनोज भड़ाना,जितेन्द्र भाटी,सुन्दर नागर,रविन्द्र भाटी,अमित भड़ाना,राजू भड़ाना,राजकुमार भड़ाना,तेजन भड़ाना आदि भक्त मौजदू थे।
