नई दिल्ली : करावल नगर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ए आर जोशी द्वारा तीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति किए जाने का विवाद थमा भी नहीं है कि बदरपुर जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल द्वारा विवेक शर्मा को जिला महासचिव की चिटठी देने पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि अगर बूथ स्तर के कार्यकर्ता को जिले में पद दे दिया जाएगा तो बूथ पर कौन काम करेगा?

पूर्व प्रदेश महासचिव एवं एआइसीसी सदस्य ओमप्रकाश विधूड़ी ने इसके विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। उनका कहना है कि बदरपुर जिले का स्तर हद से ज्यादा नीचे गिर गया है। बीते एक साल में यहां ऐसे ऐसे लोगों को जिले की चिट्ठी दे दी गई, जिन्हें पड़ोसी तक नहीं जानते। आखिर ऐसे कैसे पार्टी मजबूत होगी? जिले में दलित और अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने आलाकमान से बदरपुर जिले के पुनर्गठन की भी मांग कर डाली है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जिला अध्यक्ष और जिले की बदहाली को लेकर विरोध शुरू हो गया है
