दिल्ली : दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित आदित्य मॉल में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक हिस्से में आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

दमकल विभाग इस वक्त राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह आग कैसे लगी और इससे क्या-क्या नुकसान हुआ है। किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके स्थित ‘आदित्य मॉल’ में एक कार्यालय में गुरुवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजकर 50 मिनट पर मॉल की दूसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।
