Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रियंका गांधी ने श्रम कानून को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- आसान कर दिया अत्याचार

प्रियंका गांधी ने श्रम कानून को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- आसान कर दिया अत्याचार

faridabadnews24By faridabadnews24September 25, 2020No Comments2 Mins Read

बुधवार को जब तीनों बिल राज्यसभा से पास हो रहे थे तो बाहर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अत्याचार करना आसान कर दिया है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए. सबकी आजीविका सुरक्षित रहे. भाजपा सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है. वाह री सरकार. आसान कर दिया अत्याचार.

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला. राहुल गांधी ने इसे किसानों के बाद, मजदूरों पर वार बताया है. राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा कि गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण यही है बस मोदी जी का शासन.

राज्यसभा ने ध्वनि मत से श्रम सुधार से जुड़े तीन बिल को पारित किया. इस दौरान आठ सांसदों के निष्कासन के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया. तीनों बिल लोकसभा ने मंगलवार को पारित किया था और अब इन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

राज्यसभा में पारित हुए विधेयक संहिताएं- ‘उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कार्यदशा संहिता 2020’, ‘औद्योगिक संबंध संहिता 2020’ और ‘सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020’ हैं. इनमें किसी प्रतिष्ठान में आजीविका सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा को विनियमित करने, औद्योगिक विवादों की जांच एवं निर्धारण तथा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा संबंधी प्रावधान किए गए हैं.

Faridabad News faridabadnews24 Priyanka Gandhi targeted the government on the labor law said - easy atrocities
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.