Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सीएम मनोहर के साथ हजारों युवा लेंगे इंकलाब का संकल्प, देंगे अपना परामर्श

सीएम मनोहर के साथ हजारों युवा लेंगे इंकलाब का संकल्प, देंगे अपना परामर्श

faridabadnews24By faridabadnews24September 25, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 27 सितंबर (रविवार) दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हजारों ग्रामीण युवाओं से ऑनलाइन संवाद करेंगे | कार्यक्रम संयोजक योगेश कौशिक ने बताया कि यूथ फॉर न्यू हरियाणा (वाईएफएनएच) के बैनर तले होने वाले इस संवाद को ‘हम लाएंगे इंकलाब’ नाम दिया गया है | अब तक 6100 युवाओं ने इस संवाद के लिए पंजीकरण कराया है | विशेष तौर पर पंजीकरण कराने वाले 18 से 35 आयु के युवा हैं | वेबीनार में वे मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय देंगे |

वाईएफएनएच अध्यक्ष दामोदर भारद्वाज ने बताया कि शहीद शिरोमणि भगत सिंह की प्रेरणा से इस वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने जिस प्रकार से नौकरियों में पारदर्शिता लाई है, वह भगत सिंह के सपनों का साकार करने जैसा है | सरकार ने नौकरियों के मामले में सिर्फ सुधार नहीं किया बल्कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर एक नये इंकलाब को जन्म दिया है | इस नई व्यवस्था से हरियाणा का युवा खासा प्रभावित है और वह समझ गया है कि वर्तमान सरकार के हाथों में ही उसका भविष्य सुरक्षित है इसलिए वह भी सरकार के साथ मिलकर अपनी रचनात्मक भूमिका निभाना चाहता है | क्योंकि जब-जब देश को युवाओं की जरूरत पडी, तब—तब हरियाणवी युवा ने अपनी दृढ़ इच्छा-शक्ति से देश की हर आशा को और मजबूत किया है | इसी भाव को लेकर ग्रामीण युवा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार प्रदेश की युवा शक्ति और मुख्यमंत्री को एक मंच पर लाने का प्रयास है |
 
6100 युवाओं ने कराया पंजीकरण–कार्यक्रम संयोजक योगेश कौशिक ने बताया कि ग्रामीण युवा मंथन कार्यक्रम मे इस बार लगभग 6100 युवाओ ने गूगल फार्म के जरिये अपना पंजीकरण कराया है | मंथन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जहां युवाओं को मार्गदर्शन करेंगे | वहीं, चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करने का मौका भी मिलेगा | इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मणी कौशिक, रविकांत, रोहित शर्मा, दिवाकर रावत, लक्ष्य कौशिक, पलक पोसवाल, संजू तेवतिया, भारती रावत, नीतू सौरोत, केशव देव, वैशाली, पूजा, निहाल दीक्षित, प्रशांत वशिष्ठ, भवानी ठाकुर, वेद शर्मा, राजेश भारद्वाज, रोहित वंशवाल, जोगेंदर, विक्रांत, सुखदेव भारद्वाज, भारत सौरोत, भूपेंदर रामगढ़, रोहताश पोसवाल, मुनेश पाचांल, मोहित गोस्वामी, नीरज मंगला, मोहित तंवर, हिमांशी चौहान, गौरव होडल, भूपेश जोशी व लक्ष्मण रावत सहयोग कर रहे है |
 
क्या है वाईएफएनएच — यूथ फॉर न्यू हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर भारद्वाज ने बताया कि बीते सालों में हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के कारण कई सामाजिक बदलाव हुए हैं | इन सकारात्मक बदलावों में प्रदेश का युवा किसी से पीछे नहीं रहना चाहता | इसलिए 2017 में प्रदेश के युवाओं ने यूथ फॉर न्यू हरियाणा का गठन किया था |
Faridabad News faridabadnews24 Thousands of youths will resolve Inquilab with CM Manohar will give his consultation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.