नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB की पूछताछ में शामिल होने के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी NCB दफ्तर पहुंच गई है. थोड़ी देर बाद अभिनेत्री सारा खान भी पूछताछ में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी.

जानकारी के मुताबिक NCB ने मामले की जांच के लिए दिल्ली में एक SIT गठित की है. दिल्ली से गए इसी SIT के अधिकारी मुंबई के गेस्ट हाउस में दीपिका से पूछताछ कर रहे हैं. आज सुबह वह सुबह 9.48 बजे गेस्ट हाउस पहुंची. मीडिया से बचने के लिए वह अपनी मर्सेडीज़ में न आकर दूसरी गाड़ी से NCB दफ़्तर पहुंची और तुरत फुरत पिछले गेट से अंदर दाखिल हो गई. इसके बाद से NCB अधिकारी दीपिका से हशीश नाम की ड्रग्स मंगाने के मामले में लगातार सवाल जवाब कर रहे हैं.
इसके बाद अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर NCB दफ्तर पहुंची हैं. उनसे NCB मुंबई के अधिकारी समीर वानखेड़े पूछताछ करेंगे. थोड़ी देर बाद सारा अली खान भी NCB दफ्तर पहुंचेगी. उससे भी समीर वानखेड़े और उनकी टीम पूछताछ करेगी.
