Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अगले महीने से चालू, दिल्ली NCR के लोगों को मिला यमुना नदी पर एक और पूल, हिंडन नदी पर भी पूल

अगले महीने से चालू, दिल्ली NCR के लोगों को मिला यमुना नदी पर एक और पूल, हिंडन नदी पर भी पूल

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2020No Comments2 Mins Read

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) का यमुना नदी पर बन रहा पुल 550 मीटर लंबा होगा। जबकि, हिंडन नदी पर बनाए जा रहे पुल की लंबाई 200 मीटर होगी। दोनों जगह पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

इसी अक्तूबर तक दोनों नदी के पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं हिंडन और यमुना नदी के सभी पुस्तों पर अंडरपास बनेगा। कई जगह अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डीएफसीसी के वेस्टर्न कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर, 2021 तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में कॉरिडोर का 17 किमी हिस्सा है। हिंडन और यमुना नदी पर पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल पर कुल 22 गार्डर रखे जाएंगे। मशीनों से 14 गॉर्डर को रखने का काम पूरा हो चुका है। वहीं हिंडन नदी पर बनाए जाने वाले 200 मीटर लंबे पुल का निर्माण आठ गॉर्डर से होगा। फिलहाल चार गॉर्डर रखने का काम पूरा हो गया है। बाकी गॉर्डर को रखने का काम चल रहा है।

48 मीटर लंबा और 10.5 मीटर ऊंचा है एक गॉर्डर

पुल पर रखे जा रहे गॉर्डर लोहे के हैं। जो करीब 200 साल तक सुरक्षित रहेंगे। पुल का एक गॉर्डर 48 मीटर लंबा और साढ़े दस मीटर ऊंचा है। इससे होकर रेलवे की डबल डेकर ट्रेन भी निकल सकेगी। पुल भूकंप और बाढ़रोधी होगा। दोनों जगहों पर खतरे का निशान भी लगाया जाएगा।

दोनों नदी के हर पुस्ता पर बनेगा अंडरपास

हिंडन और यमुना नदी के पुस्ते पर अंडरपास बनेगा ताकि पुस्ते का प्रयोग करने वालों लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। चार जगह अंडरपास बनाने का चल रहा है। पुस्ता पर अंडरपास बनने का लाभ आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों के साथ-साथ ग्रामीण और अन्य लोगों को मिलेगा। बड़ी संख्या में लोग इन पुस्तों का प्रयोग करते हैं। दोनों पुल को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अक्तूबर तक पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। दोनों नदी के पुस्तों पर भी अंडरपास बनाया जा रहा है। जिससे आसपास के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलती रहे।

also pool on Hindon river Commissioned from next month Faridabad News faridabadnews24 people of Delhi NCR got another pool on Yamuna river
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.