उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मध्यम वर्गीय परिवार ताल्लुक रखने वाले हरकेश मौर्य अमेरिका में ओलंपिक का सपना लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करके भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की ओर पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं तैयारी,,

सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत सोशल एक्टिविस्ट चिकित्सक वा चेयरमैन ,नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट,, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय मौर्य महासभा हरियाणा डॉ आशीष मौर्य, ने इस भारतीय एथलीट हरकेश मौर्य को देश व समाज से हर संभव मदद करने की अपील की,,
हरकेश मौर्य ने अब तक कई पदक अपने नाम किए हैं, जो देश के लिए गौरव का विषय रहा है
लेकिन आज वही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आर्थिक समस्याओं के चलते तैयारी करने में अपने आप को काफी पीछे महसूस कर रहा है,
हरकेश मौर्य ने देश की अपील की और कहा,,,,
.आप मुझे आर्थिक सहयोग करे मैं आपको ओलंपिक का गोल्ड मेडल दूंगा
आइए आप लोगों को परिचय करवाते हैं इस खिलाड़ी से जो आंखों में ओलंपिक का गोल्ड मेडल का सपना लिए अमेरिका में रेस लगा रहा है यह खिलाड़ी भारत का एक भविष्य है जो एथलेटिक्स में अपना खून पसीना बहा रहा है ,इन्हें जरूरत है बस हम सभी भारत वासियों को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने की जिनके पास अपने इस सपने को पूरा करने के लिए आर्थिक कमजोरी सता रही है,,
बहुत बार कह चुके हैं देश के लोगों से मदद मांग चुके हैं मदद मांग रहे हैं अभी भी हमें आप मदद कीजिए मैं आपको गोल्ड मेडल दूंगा ऐसा नहीं है कि हमारे देश में पैसे की कमी है ऐसे लोग बहुत हैं जिनके पास और अरबों रुपए है ,,,
डॉ मौर्य ने कहा
आप अपने देश के लिए इस भारतीय एथलीट को हर तरह का सहयोग अवश्य करें
यह खिलाड़ी आपको एक न एक दिन गोल्ड मेडल जरूर देगा आज तक हमारे देश में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल अभी तक नहीं आया, इतिहास में उस ऐतिहासिक सूखे को हरियाली में बदलना है और एक नया इतिहास रचना है, तो इस खिलाड़ी को हम सभी को सपोर्ट करना होगा ,,उन सभी लोगों से मेरा रिक्वेस्ट है, कि आप इस खिलाड़ी की मदद कीजिए ,यह खिलाड़ी भारत के लिए जीता है ,भारत के लिए मरता है हर रोज ना जाने कितने पसीना बहाता है ,जब सारी दुनिया अपने घरों में सो रही होती है तब यह खिलाड़ी रेस कोर्ट पर दौड़ लगा रहा होता है
इनका कहना है ,जो व्यक्ति इन्हें मदद करता है आर्थिक सपोर्ट देता है तो यह ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद जितनी भी रकम मिलेगी उसके 20 परसेंट उस व्यक्ति को देंगे या ऐसा नहीं होता है तो वह पूरी जिंदगी कमाकर के उनके पैसे की भरपाई कर देंगे,
ऐसे जुनूनी और इतिहास रचने वाले खिलाड़ी की मदद हमें अवश्य करनी चाहिए,
