केसरिया भारत अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने अयोध्या में 28 साल पुराने विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले (Babri Masjid Demolition) में सीबीआई कोर्ट का फैसले में बरी हुए सभी आरोपियों को बधाई दी है।

कोर्ट ने आडवाणी, जोशी, उमा, कल्याण, नृत्यगोपाल दास सहित सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है. जज एसके यादव ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बाबरी में ढांचा गिराने की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी. 6 दिसंबर 1992 को मस्जिद को गिराए जाने के मामले में कुल 49 आरोपी थे, जिसमें से 17 आरोपियों की मौत हो चुकी है. ऐसे में बाकी बचे सभी 32 मुख्य आरोपियों पर फ़ैसला आया. सभी आरोपी बरी कर दिए गए.
इस मामले में मुख्य आरोपियों में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह, विनय कटियार, राम विलास वेदांती, ब्रज भूषण शरण सिंह आदि शामिल हैं. इनके अलावा महंत नृत्य गोपाल दास, चम्पत राय, साध्वी ऋतम्भरा, महंत धरमदास भी मुख्य आरोपियों में हैं। केसरिया भारत के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं समस्त प्रदेश व जिला टीम ने बधाई देते हुए अपनी खुशी जताई है।
