नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके कारण लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. बिग बी देश में प्राकृतिक आपदा हो या कोई मुश्किल समय हर समय आगे आकर योगदान देते हैं. कभी किसानों का कर्ज चुकाना तो कभी करोड़ों रुपए का डोनेशन. लेकिन इस बार तो महानायक एक महान काम करके लोगों के दिल जीत लिए. इस बार अमिताभ ने अपने ऑर्गन डोनेट करने की घोषणा की है.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ट्वीट करके इस बात का ऐलान किया है कि उन्होंने अपने ऑगर्न डोनेट कर दिए हैं. इस ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है.इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, ‘मैं एक शपथ ले चुका ऑर्गन डोनर हूं. मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है.’
इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की तारीफ करने वालों की कतार लगी हुई है. अमिताभ के ट्वीट के जवाब में ढेरों लोगों ने डोनेशन के बाद मिले अपने खुद के सर्टिफिकेट शेयर किए हैं. तो वहीं कुछ ने यह बताया है कि वह जल्द ही ऐसा नेक काम करने जा रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ ने छोटे पर्दे पर एक दमदार वापसी की है. वह ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12’ को होस्ट कर रहे हैं.
