Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एसआई संदीप दहिया प्रेमिका को गोली मारने के बाद ससुर की हत्या करने वाला , नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार, खोला चौंकाने वाला राज

एसआई संदीप दहिया प्रेमिका को गोली मारने के बाद ससुर की हत्या करने वाला , नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार, खोला चौंकाने वाला राज

faridabadnews24By faridabadnews24September 30, 2020No Comments3 Mins Read

बाहरी-उतरी दिल्ली के अलीपुर में प्रेमिका को गोली मारकर रोहतक में ससुर की हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के एसआई संदीप दहिया (35) को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। उतरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को रोहिणी सेक्टर-3 के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया। हालांकि, सुबह उसके आत्मसमर्पण करने की चर्चा चलती रही, लेकिन उतरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने एसआई के सरेंडर करने की बात से इंकार किया।

पुलिस ने एसआई के पास से वारदार में इस्तेमाल सर्विस पिस्टल व चार कारतूस और डस्टर एसयूवी भी बरामद कर ली है। उधर, गिरफ्तारी से पूर्व संदीप ने सोशल मीडिया पर अपने साथियों व अधिकारियों को एक लंबा संदेश डाला, जिसमें उसने अपने ससुर की हत्या और प्रेमिका को गोली मारने का कारण बताया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि डिप्रेशन में संदीप ने ऐसा कदम उठाया।

उतरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी टीम को सूचना मिली थी कि अलीपुर में अपनी प्रेमिका को गोली मारने और रोहतक के गांव बैंसी में ससुर की गोली मारकर हत्या करने वाला एसआई संदीप दहिया रोहिणी इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद जिले के स्पेशल स्टाफ ने सेक्टर-3 के पास घेराबंदी कर दी। वहीं पास में संदीप की डस्टर गाड़ी भी खड़ी हुई मिल गई। जैसे ही संदीप कार के पास पहुंचा उसे गिरफ़्तार कर लिया। संदीप की कार से उसकी सर्विस पिस्टल, चार कारतूस भी बरामद हो गए।

दूसरी ओर मंगलवार सुबह संदीप ने सोशल मीडिया, अपने साथी पुलिसकर्मी और अधिकारियों को जो संदेश भेजा था, उसमें संदीप ने दावा किया था कि अगर वह चाहे तो कोई भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती है, लेकिन वह कायरों वाला काम नहीं करेगा। उसने आगे लिखा कि वह सिंघु बॉर्डर पर है। पुलिस की एक टीम आकर उसे गिरफ्तार कर सकती है।

सूत्रों का कहना है कि इसी संदेश के बाद पुलिस ने उसे दबोचा। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस दावे से इंकार कर उसको खुद ही गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक संदीप ने बताया है कि उसके पारिवारिक जीवन को उसके ससुर ने खत्म कर दिया था। उसने घरेलू कलह को खत्म करने के खूब प्रयास किया, लेकिन ससुर ने ऐसा नहीं होने दिया।

2019 में उसके जीवन में जब गर्लफ्रेंड उर्मिल चौधरी आई तो वह खुश हुआ। लेकिन उर्मिल ने जरूरत से ज्यादा उस पर शक करना और पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं। परेशान होकर उसने पहले प्रेमिका को गोली मार दी। बाद में उसने ससुर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। संदीप ने पत्नी की हत्या करने की संभावना से भी इंकार किया है। उसका कहना था कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है, लेकिन उसके ससुर ने सारा विवाद खड़ा करवा दिया।

arrested in dramatic style Faridabad News faridabadnews24 opened shocking secret SI Sandeep Dahiya who shot father-in-law after shooting girlfriend
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.