Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » NSUI ने दी हाथरस गैंग रेप पीड़िता मनीषा को श्रद्धांजलि , हाथरस गैंग रेप के आरोपियों को हो फाँसी की सजा : कृष्ण अत्री

NSUI ने दी हाथरस गैंग रेप पीड़िता मनीषा को श्रद्धांजलि , हाथरस गैंग रेप के आरोपियों को हो फाँसी की सजा : कृष्ण अत्री

faridabadnews24By faridabadnews24September 30, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने हाथरस में हुए जघन्य गैंग रेप के विरोध में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया तथा आरोपियों के लिए फाँसी की सजा की मांग की। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने क़िया।

इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि 14 सितंबर के दिन उत्तरप्रदेश के हाथरस में जो हुआ उसने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। 19 वर्षीय मनीषा के साथ परिवार की आपसी रंजिश के चलते हुए 4-5 लोगों ने गैंग रेप किया तथा उसके बाद उसके पूरे शरीर पर चोट मारी जिसके कारण पीड़िता की गर्दन, रीढ़ की हड्डी टूट गई और तो और दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसकी जीभ भी काट दी ताकि वो कुछ बोल ना सकें। इसके बाद 15 दिनों तक उसका उपचार भी चला लेकिन उसे बचाया नही जा सका और कल बीते मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इस जघन्य कृत्य के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा हैं क्योंकि उत्तरप्रदेश पुलिस ने अपराधियों पर कार्यवाही करने की जगह उन 105 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करदी जिन्होंने इस घिनोने कृत्य के खिलाफ आवाज उठाई थीं। उत्तरप्रदेश के आला अधिकारी पिछले 15 दिनों तक इस घिनोने कृत्य को फर्जी बताने में लगे रहे तथा उन्हीं लोगों पर कार्यवाही करते रहे जो मनीषा के पक्ष में आवाज उठा रहे थें। योगी आदित्यनाथ की उत्तरप्रदेश पुलिस ने तानाशाही की सारी हदें तो जब पार करदी जब परिजनों को मनीषा का शव भी नही सौंपा गया और देर रात खुद पुलिस ने मनीषा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कृष्ण अत्री ने कहा कि आये दिन कोई ना कोई मनीषा दरिंदो की हवस का शिकार होती रहती हैं लेकिन वो दरिंदे राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद बच निकलते हैं। आज हमारे देश में ऐसे कानून की जरूरत हैं जोकि हमारी बहन-बेटियों को सुरक्षा प्रदान कर सकें और रेप आरोपियों के लिए ऐसी सजा का प्रावधान हो कि जो इस तरह की घिनोनी और गंदी सोच रखते हैं उनको सबक मिल सकें।

श्रद्धांजलि देने वालों में नितिन यादव, मनमोहन शर्मा, विपिन यादव, मोनू, अनूप कुमार, निपुन गौड़, नवीन, नीरज, सलमान, अंकित, पारस चौधरी, गोलू चौधरी, अतुल चंदीला, रवि त्यागी, शुभम, कुणाल, हुक्म आदि मौजूद थे।

निवेदक:-
कृष्ण अत्री
प्रदेश महासचिव, NSUI हरियाणा

Faridabad News faridabadnews24 hanged to Hathras gang rape accused: Krishna Atri NSUI pays tribute to Hathras gang rape victim Manisha
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.