दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाथरस दुष्कर्म मामले में देश के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को खत लिखकर इस पर संज्ञान लेने को कहा है।

स्वाति मालीवाल ने खत लिखकर अपील की है कि अदालत इस मामले का संज्ञान ले और गलत काम करने वाले अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई हो।
इसके साथ ही दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा मिले और ऐसे मामलों में सजा के लिए एक निश्चित प्रावधान हो जिससे आरोपियों को कड़ी सजा मिले।
