फरीदाबाद : भ्रष्टाचार एवं अपराध विरोधी राष्ट्रीय संगठन के कानूनी सलाहकार एडवोकेट मानव वर्मा ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि हाथरस सामुहिक बलात्कार कांड की घटना पूरे देश को शर्मसार कर देने वाली है।

एडवोकेट मानव वर्मा ने कहा कि देश में सख्त से सख्त कानून बन गए चंद दिनों पहले निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया फिर भी स्त्रियों के प्रति क्रूरता रुकी नहीं थमी नहीं इसका कारण शताब्दियों से संस्कारो में बसी पुरुष प्रधान मानसिकता है जहां स्त्रियों को मात्र भोग की वस्तु समझा गया है मनुष्य नहीं। उन्होनें कहा कि सती प्रथा, बाल विवाह , देवदासी प्रथा, जिस्म फरोशी जैसी क्रूरताओं का सामना स्त्रियां मध्य युग से ही कर रही है। मृत्यु दण्ड से ज्यादा और क्या कर सकता है कानून ? जब तक संस्कारो की शुद्धि नहीं होगी समाधान कोसो दूर है और विडंबना यह है कि यह सब उस देश में घटित हो रहा है जहां नारी को दुर्गा के नौ रूपो में पूजा जाता है।
