फरीदाबाद : पूरे देश को झकझोर देने वाले हाथरस कांड के बलात्कारी हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर आज हरियाणा वाल्मीकि महासभा के मौजिज लोगों जिनमें मुख्यत: हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रदेश उपाध्य्क्ष किरपाल सिंह वाल्मीकि, युवा जिला अध्यक्ष फरीदाबाद रामबीर महरोलिया, कानूनी सलाहकार लक्ष्मण तवर, जिला उपाध्यक्ष अशोक कीर, जिला उपप्रधान पवन सरपंच व मोहन लाल टांक ने एसडीएम फरीदाबाद जितेंदर कुमार के मार्फत एक ज्ञापन राष्ट्पति महोदय को भेजा।

इस मौके पर किरपाल सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में इस घटना को लेकर ऊबाल है और सभी की यही इच्छा है कि स्वर्गीय बहन मनीषा के हत्यारो को जल्दी से जल्दी फांसी पर लटकाया जाए। उन्होनें कहा कि इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है क्योकि हत्यारों ने सामूहित बलात्कार करने के बाद जिस तरह की हैवानियत दिखाई वो रूह कपां देने वाली है,इसलिए ऐसे पिशाचों को ऐसी मौत दी जानी चाहिए जिससे की भविष्य में कोई ऐसा करने से पहले 100 बार सोचे। किरपाल सिंह ने कहा कि हमें देश के कानून पर पूरा भरोसा है और हम तब तक चुप नहीं बैठेगें जब तक स्वर्गीय बहन मनीषा के परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता।
