Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राहुल-प्रियंका से दुव्र्यवहार के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने फूंका मोदी व योगी का पुतला

राहुल-प्रियंका से दुव्र्यवहार के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने फूंका मोदी व योगी का पुतला

faridabadnews24By faridabadnews24October 2, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद  : यूपी के हाथरस में गैंगरेप पीडि़ता की मौत के बाद उसके परिजनों को सांत्वना देने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्यवाही को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर आज युवा कांग्रेेस बल्लभगढ़ के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके अपना आक्रोश जाहिर किया।

 

इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की इस कार्यवाही को पूरी तरह से तानाशाही करार देते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए चुन्नू राजपूत ने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ आज पुलिस द्वारा जो बर्ताव किया गया, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है, उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों को सांत्वना देना क्या गुनाह है? क्या किसी परिवार का दर्द बांटने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उत्तरप्रदेश सरकार की कार्यशैली की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी है, यह घटना पूरी तरह से इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस गैंगरेप की घटना से पूरे देश के लोग आक्रोशित है और इसे सरकार की नाकामी ही कहा जाएगा कि इतने दिन बीतने के बाद भी सरकार व प्रशासन नहीं जागा।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ किए गए दुव्र्यवहार को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा है और वह जल्द ही इस मुद्दे को लेकर पार्टी हाईकमान से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा सरकार की हठधर्मिता व तानाशाही रवैये के खिलाफ जनांदोलन चलाएगी। इस अवसर पर रविन्द्र भडाना, रणवीर चौहान, मुकेश सक्सेना, उदयवीर ठाकुर, गुलशन शर्मा, अंकित रघुवर, काकू सक्सेना, शिवम सैनी, सुनील बाली सहित अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Faridabad News faridabadnews24 Youth Congressmen burn effigy of Modi and Yogi in protest against Rahul-Priyanka's misbehavior
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.