Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली पुलिस ने किया केस दर्ज , हाथरस दुष्कर्म के खिलाफ जंतर-मंतर पर उबला गुस्सा

दिल्ली पुलिस ने किया केस दर्ज , हाथरस दुष्कर्म के खिलाफ जंतर-मंतर पर उबला गुस्सा

faridabadnews24By faridabadnews24October 3, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने विभिन्न दलों के उन नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51बी के तहत केस दर्ज किया है जिन्होंने हाथरस मामले को लेकर या सुशांत सिंह प्रकरण को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में शामिल होने वाले गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

इससे पहले हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने की आवाज जंतर मंतर पर गूंजी। बड़ी संख्या में लोगों ने उतर प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। अपने गुस्से का इजहार करते हुए प्रदर्शन कारियों ने गुनहगारों को सख्त सजा देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के चंद्रशेखर, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, डी. राजा,  वृंदा करात, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, जिग्नेश मेवाणी, दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। देर शाम लोगों ने दिवंगत पीड़िता के लिए कैंडल मार्च निकाला। उधर, जंतर मंतर पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने जनपथ मेट्रो स्टेशन का प्रवेश व निकासी मार्ग और पटेल चौक व राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का निकासी मार्ग बंद कर दिया। जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर रखी थी। पुलिस ने सात बजे से पहले ही प्रदर्शन कारियों से मौके से हट जाने की अपील की, लेकिन नारेबाजी के बीच लोग वहीं पर जमे हुए थे।

इससे पहले भीम आर्मी ने बृहस्पतिवार को ही एलान कर रखा था कि शुक्रवार को इंडिया गेट प्रदर्शन होगा। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगाने के बाद प्रर्दशन स्थल में बदलाव कर दिया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस ने समूहों में पहुंच रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पैदल ही जंतर-मंतर की ओर भेज दिया। इनकी अगुवाई भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर कर रहे थे। चंद्रशेखर ने जंतर-मंतर पहुंचकर एलान किया कि वह हाथरस जाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं हाथरस जरूर जाऊंगा। यूपी के मुख्यमंत्री जब तक इस्तीफा नहीं देते और जब तक इंसाफ नहीं होता, तब तक हमारा संघर्ष चलता रहेगा।

इस प्रदर्शन में सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी राजा भी शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, जिग्नेश मेवाणी और बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पहुंचे। बता दें ये प्रर्दशन पहले इंडिया गेट पर होने वाला था। दिल्ली पुलिस द्वारा इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगाने के बाद प्रर्दशन स्थल में बदलाव किया गया। करीब पांच हजार की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने मोदी व योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

 

anger against Jantar Mantar against Hathras rape Delhi Police registered a case Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.