Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुलासाः उमर खालिद दंगों से पहले सीएए के विरोध में हुए सभी धरना स्थलों पर गया था

खुलासाः उमर खालिद दंगों से पहले सीएए के विरोध में हुए सभी धरना स्थलों पर गया था

faridabadnews24By faridabadnews24October 3, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली : दिल्ली दंगों की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला उमर खालिद हिंसा से पहले सीएए के विरोध में हुए सभी धरना स्थलों पर गया था। कुछ जगहों पर वह कई बार गया था। उमर खालिद की मोबाइल कॉल डिटेल व गवाहों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। खालिद ने इंडिया अंगेस्ट हेट के प्रभारी व दिल्ली दंगों में गिरफ्तार खालिद सैफी से मोबाइल पर कई बार बातचीत भी की है। इसके अलावा खालिद की किसी से बातचीत नहीं है। हालांकि दंगों में भूमिका व धरनास्थलों पर भाषण देने का खालिद का ऑडियो-वीडिया पुलिस के पास नहीं है। दिल्ली में जब दंगे शुरू हुए तो वह बिहार स्थित अपने घर चला गया था।

दिल्ली दंगों को लेकर खजूरी खास थाने में दर्ज एफआईआर नंबर-101 में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के घर से पेट्रोल बम फेंके गए थे और गोलीबारी की गई थी। अपराध शाखा की एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। एसआईटी की पूछताछ में ताहिर हुसैन ने खुलासा किया था कि दंगों से पहले खालिद सैफी ने जामिया नगर स्थित पीएफआई कार्यालय में उमर खालिद से उसकी मुलाकात कराई थी। अपराध शाखा ने रविवार तक खालिद को रिमांड पर ले रखा है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बैठक में उमर खालिद कुछ बड़ा करने की तैयारी करने को कहा था। यह भी कहा था कि पैसे की कमी आएगी तो देखा जाएगा। इसी बैठक में दंगों की साजिश रची गई थी।

हालांकि उमर खालिद का अब पूछताछ में ताहिर हुसैन को पहचानने से इनकार कर रहा है। कई व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने की बात पर उमर खालिद का कहना है कि उसे पता नहीं किस ग्रुप में उसे किसने जोड़ा। वह किसी को नहीं जानता। दूसरी तरफ उमर खालिद की अमरावती, महाराष्ट्र में दिए गए भाषण की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था, वह सही है। फोरेंसिक जांच में ये बात साबित हुई है कि वीडियो उमर खालिद की है। आवाज भी उसी की है। इस भाषण के बाद ही से ही देश का माहौल खराब होने लगा था। इसके अलावा उमर खालिद, खालिद सैफी के साथ राजस्थान में भाषण देने गया था। वहां उसने कई जगह भाषण दिए थे।

साजिश के तहत लिखी दंगों की पटकथा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि उमर खालिद ने बहुत ही सोची-समझी साजिश के तहत दिल्ली दंगों की साजिश रची थी। उसने साजिश रचने में इस तरह की भूमिका निभाई कि उसके खिलाफ कोई सबूत सामने नहीं आ पाए। वह दिल्ली दंगों की साजिश रचने व किसी का मैसेज देने में एहतियात बरतता था। अगर इसको कोई मैसेज देना होता था तो वह सीधा नहीं देता था। उमर खालिद जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को भी जानने से इनकार किया है, जबकि शरजीत को उमर खालिद का शिष्य कहा जाता है। उमर खालिद की सिर्फ खालिद सैफी से ही मोबाइल पर बातचीत है।

पैसे का भी उमर खालिद के खिलाफ सबूत नहीं-
स्पेशल सेल व अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि उमर खालिद के बैंक खाते में दिल्ली दंगों के दौरान न तो कोई पैसा आया और न ही बैंक खाते से पैसा निकाला गया। खालिद द्वारा किसी को पैसे देने का भी इलेक्ट्रॉनिक व किसी तरह के सबूत नहीं है। दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दिल्ली दंगों की साजिश रचने वालों से उसने कहा था कि दंगे जल्द ही शुरू होने वाले हैं और जैसे ही दंगे शुरू हो जाए तो सब बाहर निकल लेना।

 

Disclosure: Omar Khalid visited all picketing sites in protest against CAA before riots Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.