दिल्ली : अक्तूबर शुरू होने के साथ ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर धीरे-धीरे खराब होने लगा है। आज सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी (पुअर) में दर्ज की गई।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के अनुसार आज सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके की वायु गुणवत्ता 206 और जहांगीरपुरी की वायु गुणवत्ता 230 दर्ज की गई।
बता दें कि 0-50 के बीच की वायु गुणवत्ता को अच्छी श्रेणी, 51-100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम श्रेणी, 201-300 खराब श्रेणी, 301 से 400 तक बहुत खराब श्रेणी और 401-500 तक गंभीर श्रेणी का माना जाता है।
