दिल्ली : नई दिल्ली के बॉर्डर थाना क्षेत्र की बंथला नहर में रविवार सुबह करीब 24 वर्षीय युवती का शव मिला है। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया शिनाख्त नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मौके पर पहुंचे सीओ अतुल सोनकर ने आशंका जताई है कि महिला की पहले ही कही हत्या करके यहां शव लाकर फेंका गया है। पुलिस दिल्ली समेत एनसीआर के अलग-अलग स्थानों में महिला की फोटो भेज कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
