फरीदाबाद : लाडले बाबा मोहनराम के ट्रस्ट बल्लभगढ़ से लक्की सिंगला ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से गांव शाहपुर कला स्थित बाबा मोहन राम मंदिर पर सुबह 9 बजे हवन यज्ञ किया गया और 10 बजे से भाई जीतू हुड्डा एंड पार्टी की मधुर आवाज में बाबा मोहन राम के भजनों का गुणगान और सुबह 10:00 बजे से ही गांव सोतई-शाहपुर का विशाल भंडारा आरंभ कर दिया गया जिसमें लगभग 4000 व्यक्तियों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया ।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट लगभग 3 से 4 वर्ष से महीने की हर दूज पर मिलकपुर खोली में जाकर भंडारा करती है लेकिन लॉक डाउन होने व मंदिर ना खुले होने की वजह से पिछले 5 महीने से नियमित रूप से भंडारा शाहपुर कला मंदिर पर किया जा रहा है और उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा मंदिर की सफेदी कराई गई और बाहर रास्ते पर मंदिर का बोर्ड लगवाया गया और आज एक विशाल भंडारे का आयोजन भी आप सभी के सहयोग से किया गया ।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार पंडित मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई आदरणीय शर्मा जी रहे जिन्होंने बहार रास्ते से मंदिर तक एलईडी लाइट व खंबो की व्यवस्था व एक पानी के नल की घोषणा की, जिसके लिए ट्रस्ट व गांववासियों ने उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया ।
इसी के साथ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र अजय बनारसी दास गुप्ता जी , सोहना बीजेपी मंडल अध्यक्ष भारती जैन,भोली सरपंच गांव सोतई, महेंद्र अग्रवाल सरपंच गांव फतेहपुर बिल्लौच,वार्ड नंबर 36 पार्षद दीपक यादव,वार्ड नंबर 38 पार्षद बुद्धा सैनी, पारस जैन, राजू धारीवाल, जितेंद्र बंसल,विनोद डागर, रविंद्र सिंधु एडवोकेट, प्रदीप कौशिक फतेहपुरिया, बलराम गर्ग, मोहित गुप्ता,लखन रावत,नितिन श्याम दीवाना,योगिंदर, बंटी साई टेंपो सर्विस, श्याम टेंपो सर्विस,हरमीत कौर, राहुल बंसल व काफी अतिथिगण रहे उन्होंने बताया कि मंच का संचालन प्रवक्ता उमेश कुंडू जी के द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि सभी अतिथियों का जय प्रकाश जी, पंकज कुमार व ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा पटके पहनाकर व मोमेंटो देकर मान सम्मान किया गया ,उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, पत्रकार छायाकार साथियों, ग्रामवासी वहां पर आए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया, ट्रस्ट की तरफ से जय प्रकाश, लक्की सिंगला, पंकज कुमार, बंटी, सुंदर, रोहित, रमेश, माया, पवन व काफी सदस्य रहे।।
