फरीदाबाद : डबुआ थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में एक बुजुर्ग से मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। उन्होंने शोर मचाकर लोगों की मदद से उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज गति से फरार हो गए।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने बताया है कि उनका नाम सुभाषचंद्र कटारिया है। वह एनआईटी दो नंबर के जे-ब्लॉक में रहते हैं। वह शनिवार रात करीब आठ बजे मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया व मौके से फरार हो गए। पुलिस पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
