Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : रात के अंधेरे में जान बचाकर घर से भागी , ससुराल में नवविवाहिता को जान से मारने का प्रयास

फरीदाबाद : रात के अंधेरे में जान बचाकर घर से भागी , ससुराल में नवविवाहिता को जान से मारने का प्रयास

faridabadnews24By faridabadnews24October 6, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में एक नवविवाहिता को गले में फंदा लगाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना बल्लभगढ़ के आर्य नगर की है, जहां सास, ससुर और ननद पर पीड़िता को गला घोट कर मारने की कोशिश का आरोप (Allegation) लगा है. पीड़िता की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी, लेकिन उसका पति किसी और लड़की को लेकर करीब 1 हफ्ते पहले ही फरार हो गया. इसके बाद ससुरालियों ने नवविवाहिता पर कहर ढाना शुरू कर दिया.

पीड़िता के मुताबिक, इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसके बाद उसे अपने पिता के साथ जाकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के यहां गुहार लगानी पड़ी. तब जाकर पुलिस ने उसका मामला दर्ज किया है. अब पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है.

रात के अंधेरे में जान बचाकर भागी पीड़िता
पीड़िता अपने ससुर, सास और ननद के चंगुल से भागकर जान बचाते हुए सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर से देखी जा सकती है कि किस तरह से उसे रात के अंधेरे में अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर होना पड़ा. पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 3 महीने पहले आर्य नगर में हुई थी, लेकिन शुरू से ही उसका पति उसे अपने साथ रखने को राजी नहीं था.
पति दूसरी लड़की के साथ हुआ फरार

महिला का आरोप है कि एक हफ्ते पहले उसका पति किसी और लड़की के साथ फरार हो गया और उसके बाद से ही सास, ससुर और ननद उसे घर में रखने को राजी नहीं हैं. महिला का आरोप है कि उसे ससुराल में जान से मारने की भी कोशिश की गई. इस घटना की पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया. इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के यहां पहुंची और उन्हें मामले की जानकारी दी. मंत्री के यहां गुहार लगाने के बाद पुलिस ने अब सास, ससुर, ननद के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया है.

attempts to kill the newlyweds in-laws Faridabad News Faridabad: Run away from home after saving lives in the dark of night faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.