फरीदाबाद : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित देव पाठशाला निःशुल्क में बच्चों को पढ़ाई और खेल के बाद उनको कपड़े बाँटे गए। ट्रस्टी अम्बिका शर्मा जी ने देव पाठशाला निःशुल्क में स्लम बस्ती से बच्चों को कोविड 19 के लॉक डाउन के बाद अब कम संख्या में पढ़ाना शुरू कर दिया है। 6 महीने से बच्चे स्कूल नही गए और पिछड़े वर्ग के बच्चो के पास ऑनलाइन क्लास के लिए एंड्रॉयड मोबाइल भी नही है। इसलिए पढ़ाई ऑनलाइन ना होने के कारण बच्चों का पढ़ाई में काफी नुकसान हो रहा था। अम्बिका शर्मा ने कम संख्या में बच्चों को बुलाकर निःशुल्क पढ़ाना शुरू कर दिया है ताकि उनका कोई नुकसान ना हो। पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को खेल कूद भी कराया जाता है ताकि बच्चे चुस्त ओर तरोताजा रहें।

