Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खाली बोतलों को बच्चों ने प्लास्टिक कचरे से भरा, जिससे बन रही रंगबिरंगी दीवार

खाली बोतलों को बच्चों ने प्लास्टिक कचरे से भरा, जिससे बन रही रंगबिरंगी दीवार

faridabadnews24By faridabadnews24October 8, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : जैसे-जैसे किसी शहर का विकास और विस्तार होता है वैसे–वैसे शहर में पैदा होने वाले ठोस कचरे से निपटने का काम कठिन हो जाता है खास तौर पर  गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे का निबटान। सबसे बुरी स्थिति शहरी मलिन बस्तियों की होती है जहां आम तौर पर प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने और सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे नहीं होते हैं।Children filled plastic waste with empty bottles, creating colorful walls

लेकिन हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद में झुग्गी बस्ती के बच्चों और युवकों ने यह दिखाया है कि किस तरह से थोड़ी सी रचनात्मकता और सामूहिक प्रयास की मदद से  स्थानीय परिवेश में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। ये बच्चे एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज के बाल-पंचायत के सक्रिय भागीदार हैं। यह बाल पंचायत बच्चों एवं उनके परिवारों को प्रभावित करने वाली समस्याओं के लिए समाधान ढूंढने एवं उनके बारे में विचार–विमर्श करने का एक मंच है। जब बाल पंचायत ने अपने समुदाय में बढ़ते प्लास्टिक कचरे का मुद्दा उठाया, तो उन्होंने प्लास्टिक कचरे को पुन: उपयोग करने योग्य बिल्डिंग ब्लॉक्स बनाने के लिए अपसाइक्लिंग की अवधारणा (अपशिष्ट पदार्थों को अधिक मूल्य के नए उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया) का प्रयास करने का निर्णय लिया।Children filled plastic waste with empty bottles, creating colorful walls

एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज की देखभाल करने वालों और एक स्थानीय संगठन के स्वयंसेवकों के सहयोग से, बच्चों ने सीखा कि बेकार प्लास्टिक (उपयोग किए गए और फेंके गए प्लास्टिक / कैरी बैग, रैपर, आदि) को प्लास्टिक वाटर बॉटल्स के भीतर कैसे भरते हैं और उन्हें कैसे बॉटल ब्रिक में बदलते हैं। ये ब्रिक घनत्व वाले होते हैं ओर मिट्टी की ईंटों की तरह मजबूत और टिकाऊ होते हैं और इनका उपयोग छोटे–छोटे निर्माण में किया जा सकता है। हर रविवार को, बाल-पंचायत के बच्चे अपने घर से कुछ घंटों का समय निकाल कर 4000 से अधिक घरों वाले समुदाय में से प्लास्टिक कचरा और पानी की बोतलें इकट्ठा करते हैं। वे सामुदायिक कार्य केंद्र में एकत्रित होते हैं और वहां जमा किए गए प्लास्टिक कचरे से बोतल की ईंटें बनाईं। धीरे-धीरे, उन्होंने लगभग 300 बोतल ईंटें बना ली, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 200 ग्राम होता है। इन ईंटों से उन्होंने बेंचों का निर्माण किया और एनिमेटरों और एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज के सहकर्मियों के सहयोग से उन बेंचों को समुदाय में लगाया ।

बाल पंचायत के बच्चों ने बोतल की ईंटों को इको-ईंट का नाम दिया है – क्योंकि ये ईंटें पर्यावरण के विशाल मूल्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन ईंटों के कारण घरेलू प्लास्टिक कचरे को नालों में जाने तथा इन प्लास्टिक कचरे को विषाक्त पदार्थों या सूक्ष्म प्लास्टिक बनने से रोका जा रहा है और इस तरह से भोजन और पानी को दूषित होने से रोका जा रहा है।उनकी भविष्य की योजना बेंच और डस्टबिन जैसी संरचनाओं का निर्माण करने के लिए अधिक से अधिक इको ईंटें बनाने की है ताकि ऑटो पिन स्लम समुदाय की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।मैं जानना चाहूंगी कि क्या आप बाल-पंचायत के बच्चों की सक्रिय पहल, और उनके निर्माण के पर्यावरणीय मूल्य पर कोई विशेष फीचर या विशेष रिपोर्ट बनाना चाहेंगे। आप अगर उस झुग्गी बस्ती में जाकर बच्चों से मिलना चाहते हैं तो मुझे इसकी व्यवस्था कराने में खुशी होगी।

Faridabad News faridabadnews24 The empty bottles were filled with plastic waste by the children which created a colorful wall
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.