फरीदाबाद : भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य ) की फरीदाबाद टीम ने हाथरस की घटना को लेकर एक आक्रोश प्रदर्शन हरियाणा के जिला फरीदाबाद के बी के चौक पर किया जिसमें लक्ष्य के कमांडरों ने योगी सरकार व हाथरस के प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर जोरदार नारे लगाए और योगी का पुतला जलाकर अपना आक्रोश दिखाया और सरकार से दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की |

लक्ष्य कमांडरों ने कहा कि हाथरस की घटना के लिए दूषित मानशिकता वाले लोग तो दोषी है ही लेकिन सरकार की उदासीनता व शासन का भेदभावपूर्ण रवैया और भी दुखद है। ऐसी स्थिति में जब बहुजन समाज के नेता भी अपने स्वार्थ में गूंगे बहरे बने हो तो वह स्थिति और भी दुर्भाग्यपूर्ण हो जाती है तब ऐसी स्थिति से निपटने के लिए समाज के लोगों को स्वयं ही तैयार होकर उसका मुकबला करना चाहिए यह बात लक्ष्य कमांडरों ने कही |
लक्ष्य कमांडरों ने बहुजन समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आओ मिलकर ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करे ताकि सरकार, प्रशासन व बहुजन समाज के गूंगे बहरे नेताओं की नींद खुल सके | उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चापलूस प्रवृत्ति के नेता समाज का भला नहीं कर सकते हैं ऐसे नेताओं का जमीर मर चुका होता है | इस आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व लक्ष्य कमांडर कविता जाटव, मंजू गौतम, दयावती कर्दम, कमलेश गौतम व एडवोकेट सारिका टंडन तथा नेत्रपाल, धर्मेंद्र, महेंद्र कर्दम व मनीष गौतम किया।
