फरीदाबाद : बलराम भाटी का नाम वार्ड नं. 7 में एक ऐसे समाजसेवी के रूप में जाना जाता है जो जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं फिर चाहे वह किसी भी वर्ग की समस्याएं हों। यही कारण है कि वार्ड नं. 7 क्षेत्र से जनता का उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है और लोग चाहते हैं कि वे सिर्फ समाजसेवी के रूप में ही नहीं बल्कि पार्षद बनकर उनके हकों की आवाज को बुलंद करें और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण करें।

युवाओं ने कहा कि बलराम भाटी एक कर्मठ और सच्चे दिल के जुझारू व्यक्ति हैं जो जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिए आज हम उन्हें अपना पार्षद मानकर समर्थन देने आए हैं और आने वाले चुनाव में तन-मन-धन से उनके साथ खड़े रहेंगे। युवाओं ने कहा कि वैसे तो समाज का हर वर्ग बलराम भाटी के साथ है लेकिन मुख्य रूप से युवाओं में जो पार्षद बनने को लेकर जो उत्साह है वह सब पर भारी पड़ेगा। इस अवसर पर बलराम भाटी ने कहा कि वे लोगों से मिल रहे इस प्यार और सम्मान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे और जो विश्वास क्षेत्र की जनता ने उनमें प्रकट किया है वह अपना सर्वस्व लगाकर भी उस विश्वास को बनाए रखेंगे।

