Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जारी की गई नई गाइडलाइन का महिला संगठनों ने किया स्वागत बढ़ते यौन शोषण अपराधों को रोकने के लिए

जारी की गई नई गाइडलाइन का महिला संगठनों ने किया स्वागत बढ़ते यौन शोषण अपराधों को रोकने के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24October 15, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  हरियाणा अभिभावक एकता मंच महिला सेल ने बढ़ते यौन शोषण अपराधों को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का स्वागत करते हुए उनका कड़ाई से पालन करने की मांग की है। मंच महिला सेल की संयोजक पूनम भाटिया ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन सराहनीय है इसमें पहले के मुकाबले कई नए परिवर्तन किए गए हैं अगर उनका ईमानदारी से पालन हो तो काफी हद तक यौन शोषण अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन आईपा महिला सेल की जिला संयोजक एडवोकेट अर्चना अग्रवाल ने कहा है कि कई केस में यह देखने को आता है कि एफआईआर दर्ज नहीं की जाती और साक्ष्य को सही तरीके से तय समय में प्रस्तुत नहीं किया जाता है जिसके कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता है। अर्चना अग्रवाल ने कहा है कि नई गाइडलाइन की जानकारी आम जनता को देने के लिए शीघ्र ही मंच और आइपा की महिला सेल अन्य महिला संगठनों के साथ मिलकर एक अभियान चलाएंगे इसकी रूपरेखा तय करने के लिए महिला संगठनों की एक बैठक रविवार 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मानव सेवा समिति कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में आयोजित की जाएगी । अर्चना अग्रवाल ने बताया कि नए कानून में जीरो एफआईआर अनिवार्य किया गया है।

 

 

24 घंटे में पीड़िता का परीक्षण एवं मृत्यु पूर्व लिए गए बयान को भी अहम माना गया है, भले ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्द ना हुआ हो। मानव सेवा समिति महिला सेल की चेयरमैन उषाकिरण शर्मा व वरिष्ठ सदस्य रमा सरना ने भी यौन शोषण अपराधों को रोकने के लिए बनाई गई नई गाइडलाइन का स्वागत करते हुए कहा है कि इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाएगा । रमा सरना ने कहा है कि यदि अपराधियों को जल्द सजा मिलती है तो कानून के एक डर से अपराध में कमी आ सकती है। समाजसेविका नूतन शर्मा ने कहा है कि बढ़ते यौन अपराधों की वजह समय पर कार्रवाई नहीं होना है। नए आदेश एक सकारात्मक पहल है सभी राज्य इसका गंभीरता से पालन करें। अधिकारियों को भी लापरवाही में सजा का प्रावधान होने से जिम्मेदारी का एहसास होगा। अपराधियों को जल्द सजा मिलेगी तो खौफ बनेगा ।

Faridabad News faridabadnews24 Women's Guidelines Released New Guidelines Released To Stop Increasing Sexual Abuse Crimes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.