फरीदाबाद : अम्बिका शर्मा जी ने अपने मंच के कार्यक्रम में अपने पिता श्री ब्रह्मा नंद शर्मा जी ( फॉर्मर डी एस पी- इंटेलिजेंस ब्यूरो, भारत सरकार) को उनके संघर्ष भरे जीवन में किये गए नेक कार्यो के लिए पण्डित टिपरचन्द शर्मा जी के कर कमलों से लाइफ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। श्री ब्रह्मा नंद शर्मा जी ने अपने जीवन मे बहुत कठिनाइयों का सामना किया। 30 सालों से अपनी सरकारी नोकरी के साथ साथ अपनी बीमार पत्नी की देखरेख, बच्चों की पढ़ाई व बाहर के सारे काम खुद ही देखते थे। ब्रह्मा नंद शर्मा जी शुरू से ही सरकारी नोकरी, घर, बच्चो के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी लगे रहते थे। सेवानिवृति के बाद भी ब्रह्मा नंद जी वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधान के रूप में अभी भी कार्य कर रहे हैं।


अम्बिका शर्मा जी द्वारा अपने संगठन के माध्यम से अपने पिता श्री ब्रह्मा नंद शर्मा जी को उनकी मेहनत, संघर्ष व नेक कार्यो के लिए केबिनेट मंत्री पण्डित मूलचन्द शर्मा जी के बड़े भाई श्री टिपरचन्द शर्मा जी के कर कमलों से लाइफ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अम्बिका शर्मा जी उनकी बेटी के रूप में खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं और बताती हैं कि उन्होंने जो भी देशहित में कार्य किये गए हैं वो उन्होंने अपने पापा से ही सीखे हैं ओर मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मेरे पिता जी और ईश्वर ने मुझे इस काबिल बनाया की आज मैं अपने पिता को लाइफ अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित कर पाई।
