फरीदाबाद : यातायात पुलिस की ओर से बुधवार को शहर भर में अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की खबर ली। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे। इसे लेकर कुछ स्थानों पर सुबह से चालान काटे गए, जबकि शाम 4 बजे से 7 बजे तक बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे।

21 चौराहों पर काटे गए 32 चालान
यातायात पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग 21 स्थानों पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान नियम तोड़ते कुछ वाहन चालकों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। यातायात पुलिस के मुताबिक बुधवार को 21 चौराहों पर 32 चालान काटे गए। इनमें 18 वाहन स्पीड के, 6 चालान काले फील्म के तथा 7 चालान तीन सवारियों के बिठाते हुए वाहन चालकों के किए गए। अजरौंदा चौक पर तैनात पुलिस ने काले शीशे लगे वाहनों को रोककर उनके चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म मौके पर ही उतार दी गई।
तेज रफ्तार को लेकर भी गंभीर दिखी पुलिस
अभियान के दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार में वाहनों को दौड़ाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की खबर ली। ऐसे 18 वाहनों के चालान काटे गए, जो निर्धारित क्षमता से अधिक गति से वाहनों को दौड़ाते हुए मिले। एसीपी यातायात जयपाल सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब सख्ती बरती जा रही है। वाहन चालकों को चाहिए कि वे यातायात नियमों का अवश्य पालन करें।
