फरीदाबाद : आज सुबह लगभग 9:20 बजे 30 फुट रोड अजय नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है । आज सुबह नवरात्रि का सामान लेकर बच्चा साइकिल से अपने घर जा रहा था इसी दौरान एक सेफ्टी टैंक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मारी, बच्चा गिर गया और टैंकर का पिछला चक्का बच्चे के ऊपर चढ़ गया। बच्चा मौके वारदात पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना केडी टेंट हाउस के सामने हुई है। मृतक बच्चे का नाम धीरज उम्र 9 साल, पुत्र जनार्दन सोनी जोकि गली नंबर 2, बी ब्लॉक, अजय नगर फरीदाबाद के निवासी है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पोस्टमार्टम करने के लिए बीके हॉस्पिटल भेजा गया है और टैंकर ड्राइवर को पुलिस नवीन नगर पुलिस चौकी ले गई है।

