Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रदूषण से मुक्त करने के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश मूलचंद शर्मा ने

प्रदूषण से मुक्त करने के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश मूलचंद शर्मा ने

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद  :  बल्लभगढ़ शहर में रविवार को सर्वाधिक वायु प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया जिसे देखते हुए हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ शहर को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए बल्लभगढ़ एसडीएम अपराजिता के साथ मीटिंग कर उचित दिशा निर्देश दिए हैं। मीटिंग के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आदेशों का पालन करते हुए एसडीएम ने फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को बल्लभगढ़ पंचायत भवन बुलाया उसके बाद शहर में पेड़ों पर छिड़काव का कार्य शुरू किया गया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हजारों पेड़ पौधे शहर में लगवाए गए हैं ताकि शहर वासियों को शुद्ध हवा मिल सके।

 

लेकिन बल्लभगढ़ शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र और ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा नेशनल हाईवे पर चल रहे कार्यो के चलते प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहर में जितने भी कंट्रक्शन के कार्य चले हुए हैं वह बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए सरकार के नियमों का पालन करते हुए कार्य को करें। उन्होंने कहा कि खुले में कंट्रक्शन का सामान लाने ले जाने के समय गाड़ियों को ढक कर ले जाएं ताकि धूल मिट्टी न उड़े। उन्होंने कहा कि  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को बल्लभगढ़ का प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया था प्रशासन जल्द ही इस प्रदूषण को कम कराने का कार्य करेगा। इस मौके पर खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य करें। पेड़ों की धुलाई के कार्य की शुरुआत के समय बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता, तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार कन्हैया लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, पारस जैन, बृजलाल शर्मा गुरुदत्त शर्मा, अशोक शर्मा मौजूूद रहे।

Faridabad News faridabadnews24 Moolchand Sharma gave directions to the authorities to free them from pollution
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.