Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रामकथा से मिलता है जीवन में व्यवहार का ज्ञान : विधायक पंडित श्री नीरज शर्मा

रामकथा से मिलता है जीवन में व्यवहार का ज्ञान : विधायक पंडित श्री नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24October 23, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  जैसे-जैसे दिन बीतता जा रहा है श्रीराम कथा की गूंज दूर-दूर तक फैल रही है। लोग दूर-दूर से सेक्टर 52 दशहरा मैदान में टीम पंडित जी द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में आ रहे हैं। एनआईटी फरीदाबाद के विधायक पंडित श्री नीरज शर्मा के मुखारवृन्द से जो रामकथा हो रही है, वह लोगों में कौतुहल पैदा कर रही है। श्रीराम कथा के छठें दिन कथावाचक पंडित नीरज शर्मा ने भ्राता भरत के जीवन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भरत जैसा चरित्र अतुलनीय है। भरत तो त्रेतायुग में ही अवतार लिया करते है, भरत धर्म के पर्याय हैं व आदर्श स्वरूप हैं। भगवान दर्शन का फल भरत दर्शन से मिल जाता है। विश्व के इतिहास का पहला ऐसा देश, जहां बिना राजा के 14 वर्ष तक पादुकाओं से राज पाठ चला और अयोध्या में तिनका भी नहीं हिला। पंचवटी से लेकर सीता जी के अपहरण तक की कथा को बेहद रोचक ढंग से बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति के समस्त पापों के शमन हो जाता है। कथा के बीच-बीच में प्रभु श्रीराम के मधुर भजनों को सुन कर भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे।

शबरी और भगवान राम के बीच हुए प्रसंग पर कथावाचक पंडित हरिमोहन गोस्वामी जी ने कहा कि पूरे प्रसंग में मां और बेटे के बीच वात्सल्य प्रेम साफ झलकता है। जब भगवान श्री राम को शबरी ने देखा तो उसके मन में अटूट प्रेम उमड़ा। भगवान श्री राम ने भी शबरी से मिलकर कौशल्या मां से मिलने जैसे प्रेम महसूस किया। प्रभु ने जब शबरी के जूठें बेर खाए तो कहा भी इतने सुन्दर बेर मुझे जनकपुर में भी खाने को नहीं मिले थे। उन्हेांने अपने प्रवचन में कहा कि वास्तव में रामायण के सभी प्रसंग हमें जीवन में संयमित रहकर जीवन जीने की कला की सीख देते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को नियमित रूप से रामायण के रस का पान करना चाहिए।

सबसे खास बात यह है कि इस श्रीराम कथा को आॅनलाइन भी लाखों लोग देख-सुन रहे हैं। कई न्यूज चैनलों पर इसका पुनः प्रसारण हो रहा है। कथा के बीच-बीच में और आखिर में आरती के समय समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान भी किया जा रहा है।

faridabadnews faridabadnews24 Ramkatha gives knowledge of behavior in life: MLA Pandit Shri Neeraj Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.