शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत पंजाब में 3704 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 03 नवंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में…
पंजाब में 3704 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती (Punjab Master Cadre Recruitment 2020) के तहत चयनित उम्मीदवारों को 10300 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा.

विषय के आधार पर पदों को विवरण
| विषय | पदों की संख्या |
| हिंदी | 200 |
| सोशल स्टडीज | 204 |
| पंजाबी | 171 |
| गणित | 966 |
| विज्ञान | 1207 |
| अंग्रेजी | 956 |
| कुल संख्या | 3704 |
योग्यता व आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 45 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना और B.Ed पास होना अनिवार्य है. इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आयु की गिनती 01 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये चुकाने होंगे.
महत्वपूर्ण तारीखें…
इस भर्ती के लिए 2 मार्च 2020 से ही आवेदन प्रक्रिया जारी है. हालांकि, आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 03 नवंबर 2020 कर दिया गया है.
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें.
बढ़ी हुई तारीख की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें और लॉगइन करने के लिए यहां क्लिक करें.
