गाजियाबाद : गाजियाबाद में बुधवार सुबह बसपा नेता मलूक नागर के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं मलूक नागर के हापुड़, गढ़, ग्रेटर नोएडा में परी चौक और दिल्ली के ठिकानों पर भी कार्रवाई चल रही है। जानकारी के अनुसार मलूक नागर की ससुराल व परिवार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

यह छापा बीते छह साल के दौरान आयकर रिटर्न में कारोबार कम दिखाने को लेकर पड़ा है। जबकि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कारोबार कहीं ज्यादा का हुआ था, जितना कागजों में दिखाया गया है। मामले में मलूक नागर के सीए से भी पूछताछ होने की संभावना है।
मलूक नागर की कंपनी का मूल काम डेयरी का है, जो लंबे समय से मदर डेयरी को अपना दूध बेचने का काम करती है। आज की कार्रवाई इनकम टैक्स की लखनऊ विंग की तरफ से की जा रही है। मलूक नगर के दिल्ली स्थित आवास पर भी इनकम टैक्स की टीम कार्रवाई कर रही है।
