Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » निकिता के हत्यारों को ऐसी सजा मिले, जिससे अपराधियों में बने भय का माहौल : कुमारी सैलजा

निकिता के हत्यारों को ऐसी सजा मिले, जिससे अपराधियों में बने भय का माहौल : कुमारी सैलजा

faridabadnews24By faridabadnews24October 30, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद / बल्लभगढ़ : में अग्रवाल कालेज की छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विवेक बंसल व अध्यक्षा कुमारी सैलजा आज गौंछी स्थित अपना घर सोसायटी स्थित मृतका के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं ने मृतका निकिता के पिता, मां व भाई को ढांढस बंधाया। इस मौके पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आज पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है, यह एक जघन्य हत्याकांड है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को भय, भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है, भाजपा सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से हरियाणा में बेमानी साबित हो रहा है, दिनदिहाड़े होनहार छात्रा को गोली मार दी जाती है और निकिता हत्याकांड इसका जीवंत उदाहरण है, ऐसे में बेटियां कैसे आगे बढ़ेगी। उन्होंने इस हत्याकांड को पूरी तरह से पुलिस व सरकार का फेलियर बताया।

पत्रकारों द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा से पूछे गए आरोपी के कांग्रेस कनेक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराधी का किसी से भी कोई संबंध नहीं होता और निकिता हत्याकांड मामले में भी आरोपी का कांग्रेस से कोई कनेक्शन नहीं है, केवल मात्र भाजपाई अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस तरह के झूठे मिथ्या प्रचार कर रहे है, जिससे कि इस जघन्य हत्याकांड को दबाया जा सके। उन्होंने हत्यारोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में इस तरह का प्रावधान हो कि हत्यारोपियों को जल्द से जल्द ऐसी सजा मिले, जिससे कि देश में एक मिसाल बन सके और भविष्य में इस तरह के अपराध करने से पहले अपराधी सौ बार सोचे। उन्होंने सरकार से पीडि़ता के भाई को सरकारी नौकरी और परिवार को आर्थिक मदद दिए की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करती है और हर तरह से पीडि़त परिवार के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगी। इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, बलजीत कौशिक, प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, जिला कॉर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, मोनू ढिल्लो, राजेंद्र भामला, ज्ञानचंद आहुजा, जितेंद्र चंदेलिया, रिंकू चंदीला, डा. एसएल शर्मा, सुंदर नेताजी, अशोक रावल,  संजय सोलंकी, बाबूलाल रवि, सुभाष कौशिक, श्रवण माहेश्वरी, डा. सौरभ शर्मा, वेदप्रकाश यादव, अनीशपाल, राजेश आर्य, भारत अरोड़ा, रेनू चौहान सहित अनेकों कांग्रेसी नेतागण मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Nikita's killers get such punishment which creates fear in the criminals: Kumari Selja
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.