Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया परिजनों को हर संभव मदद का ऐलान : धर्मबीर भडाना

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया परिजनों को हर संभव मदद का ऐलान : धर्मबीर भडाना

faridabadnews24By faridabadnews24October 30, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि निकिता तोमर हत्या का मर्डर केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। निकिता हमारे परिवार की बेटी है और परिवार को हर संभव मदद करने का ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है। श्री गुप्ता के साथ आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव उपस्थित रहे। श्री गुप्ता ने निकिता के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि निकिता के हत्यारोपियों को जल्द से जल्द फांसी तक पहुंचाना होगा, यही सही मायने में उनके परिवार को सच्ची सांत्वना है। जिस प्रकार सरेआम, दिन दहाड़े एक छात्रा की हत्या हो जाती है, यह कहीं न कहीं यह सुनिश्चित करता है कि भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सुशील गुप्ता ने बताया कि जो वीडियो फुटेज सामने आई है, उससे साफ जाहिर है कि आरोपी तौसिफ ने क्रूरता की हद पार कर दी है। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर जल्द से जल्द उसको फांसी तक पहुंचाना चाहिए।

 

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार से निकिता के भाई को सरकारी नौकरी देने और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। इस अवसर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि ऐसे दुर्दांत अपराधियों को कडी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की हरकत करने की हिम्मत न करे। जब किसी परिवार की एक अबला जवान बेटी इस प्रकार दर्दनाक तरीके से मार दी जाती है, तो परिवार की मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस दुख की घड़ी में हम पूरी तरह से परिवार के साथ हैं। इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अमन गोयल, विजय गोदारा, दिनेश एडवोकेट, हरेन्द्र भाटी, विनोद भाटी, तेजवंत सिंह बिट्टू, सुनील ग्रोवर, गीता शर्मा, हरिदत्त शर्मा, मनोज कुशवाहा, सुरेश पंडित, वीणा वशिष्ठ, प्रीति भारद्वाज, कुलदीप कौशिक, नितिन, पूनम झा एवं पूजा रानी आदि मौजूद रहे।

Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.