Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर 31 फुट की प्रतिमा का किया अनावरण

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर 31 फुट की प्रतिमा का किया अनावरण

faridabadnews24By faridabadnews24October 31, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : फरीदाबाद पटेल सभा रजि0 की तरफ से सोहना रोड पटेल चौक स्थित पुलिस चौकी के पास अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर 31 फुट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु भारत सरकार के निर्देशक राकेश कुमार, कृषि मंत्रालय भारत सरकार के उपायुक्त राम अधीन सिंह पटेल, नगर निगम मेयर सुमन बाला, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना, वार्ड नंबर-3 से पार्षद जयवीर खटाना और पटेल सभा के पदाधिकारियों ने पटेल की विशाल मूर्ति का अनावरण एवं उद्घाटन किया।

आयोजित कार्यक्रम में पटेल सभा द्वारा अतिथियों का फूलों की माला एवं शॉल पहनाने के साथ पटेल की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। उपस्थिति जन समूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत की एकता के सूत्रधार कहे जाने वाले और भारत के लौह-पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के भारत के राजनीतिक इतिहास में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारत में विलय कराया। पटेल नवीन भारत के निर्माता थे। उन्होंने बताया कि वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी थे। जिस अदम्य उत्साह असीम शक्ति से उन्होंने नवजात गणराज्य की प्रारंभिक कठिनाइयों का समाधान किया, उसके कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अमिट स्थान बना लिया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा से ही देश को जोडऩे का काम किया।

 

हर व्यक्ति को सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में सरदार पटेल उन्होंने जितना योगदान दिया, उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया। इसलिए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, अलीगढ़ से आए कवि धर्मेंद्र अविचल एवं बल्लभगढ़ से कवि डॉ राजेश खुश्दिल ने पटेल की देश के प्रति एकता से संबंधित कविताओं से समा बांध दिया। इस अवसर पर पटेल सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव एस.एन. सिंह, मनोज पटेल, उद्योगपति संजय कटियार, वार्ड नंबर-2 पार्षद जगत बूरा, वार्ड नंबर-9 पार्षद महेंद्र सरपंच, वार्ड नंबर-5 पार्षद ललिता यादव, वार्ड नंबर-40 पार्षद राकेश गुर्जर, वार्ड नंबर-39 पार्षद हरप्रसाद गौड़, वार्ड नंबर-24 पार्षद सोमलता भड़ाना, पटेल सभा से अशोक सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुजीत सिंह पटेल, विनोद बिहारी सिंह, के.के. प्रसाद, बलराम सिंह, कमला सिंह, अशोक सिंह, सतेंद्र कटियार, आर.के. कटियार, कमलेश पटेल, मिलिंद कुमार व मालिक कुमार आदि उपस्थित रहे।

31-foot statue unveiled on the occasion of 145th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.