नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। एक ओर जहां सरकार जागरुकता अभियान चला रही है वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय लगातार संभावित जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गोपाल राय ने नाय सराय में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की 11 टीमें पटाखे-रोधी अभियान के तहत दुकानों का निरीक्षण कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, केवल ग्रीन पटाखों के बिक्री की इजाजत है।
.jpg)
बता दें कि हवा की तेज रफ्तार से सोमवार को प्रदूषण से कहीं थोड़ी राहत रही तो कहीं हालत बहुत खराब बनी रही। हालांकि एयर इंडेक्स दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह नीचे आया। दिल्ली, फरीदाबाद एवं नोएडा में एयर इंडेक्स जहां 300 से नीचे गिरकर खराब श्रेणी में आ गया। वहीं एनसीआर के अन्य शहरों में यह अभी भी 300 से ऊपर बहुत खराब श्रेणी में ही चल रहा है। अगले दो दिनों के दौरान फिर से प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं।

