Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Bihar: थोड़ी देर में गिने जाएंगे वोट, नीतीश या तेजस्‍वी, फैसला आज

Bihar: थोड़ी देर में गिने जाएंगे वोट, नीतीश या तेजस्‍वी, फैसला आज

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2020No Comments11 Mins Read

पटना :  करीब दो घंटे बाद मतगणना शुरू हो रही है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच दिन के 10 बजे तक जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो जाएंगे। बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए और तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन में जनता ने किसके सिर ताज-सजाया है, उसका फैसला आज आ रहा है। विधानसभा की 243 सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्‍टल बैलेट गिने जाएंगे। इसके बाद इवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ… 

7:00 AM: कोचाधामन में जदयू लगाएगा हैट्रिक या ओवैसी का चलेगा जादू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते विधायक मुजाहिद आलम को इस सीट पर जीत मिलती है या फिर ओवैसी का जादू चल पाएगा, यह तो कुछ देर बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी इस सीट पर राजद, जदयू और एआइएमआइम के बीच कड़ा मुकाबला है और तीनों खेमे में जीत के प्रति आश्वस्ति दिख रही है। मतगणना शुरू होने में थोड़ा सा ही वक्त बचा है। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ रूझान आने लगेगा। लगभग 20 वें राउंड में फाइनल परिणाम भी सामने आ जाएंगे, मगर हर खेमे के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है। अल्पसंख्यक बहुल इसी सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला एआइएमआइएम के हाजी इजहार असफी, जदयू के मुजाहिद आलम और राजद के शाहिद आलम के बीच है। कोचाधामन में वोटर टर्न आउट 64.20 फीसद रहा।

6:50 AM: पटना में मतगणना केंद्र पर मेले जैसा माहौल

आज बिहार चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसके लिए मतगणना की प्रक्रिया जारी है। पटना में एएन कॉलेज मतगणना केंद्र पर मेले जैसा माहौल है। यहां प्रत्‍याशियों के पोलिंग एजेंटों के साथ ही मतगणनाकर्मी अपनी तैयारियों के साथ काउंटिंग के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। पटना के 9 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती यहां हो रही है। आठ बजे से वोट गिने जाएंगे।

6:40 AM: पश्चिम चंपारण की 9 सीटों एवं वाल्मीकिनगर लोक सभा क्षेत्र के लिए मतगणना 8 बजे से

पश्चिम चंपारण जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों एवं वाल्मीकिनगर लोक सभा क्षेत्र के लिए मतगणना अब से कुछ देर बाद बाजार समिति परिसर में शुरू होनी है। मगणना को लेकर कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी वाहनों को एनएच से सरिसवा रोड के रास्ते डाइवर्ट कर दिया गया है। इसके लिए मुफस्सिल थाना एवं हरिवाटिका चौक पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतगणना के लिए मतगणना कर्मी एवं विभिन्न प्रत्याशियों के मतगणना प्रतिनिधि कतारबद्ध होकर अपनी सुरक्षा जांच करा रहे हैं। पश्चिम चंपारण को एसेंम्बली सेगमेंट के हिसाब से देखा जाय, तो यहां सूबे में सबसे ज्यादा विधान सभा क्षेत्रों का एक ही जगह मतगणना होनी है।

6:30 AM: समस्‍तीपुर में तेज प्रताप, विजय चौधरी और महेश्वर हजारी पर टिकी निगाहें

समस्‍तीपुर में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद इवीएम के माध्यम से डाले गए वोटों की गिनती होगी। पहला रुझान पौने नौ बजे तक आने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद प्रत्येक आधे घंटे पर रूझान प्राप्त होते जाएंगे। इस बार दस विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती 20 हॉल में होगी। एक विधानसभा क्षेत्र की गिनती दो हॉल में कराने की व्यवस्था की गई है। ऐसा कोरोना को लेकर किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल रहेंगे। इस तरह हर विधानसभा में दो-दो हॉल में मतों की गिनती होगी। उम्मीद की जा रही है कि तीन बजे तक जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम आ जाएंगे। मतगणाना परिणाम पर सभी की निगाहें समस्तीपुर की तीन सीटों पर टिकी हुई है। इसमें हसनपुर से राजद प्रत्याशी एवं लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव, सरायरंजन से जदयू प्रत्याशी सह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और कल्याणपुर से योजना, विकास एवं उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी शामिल हैं। जिले के लोग भी इन तीनों सीटों पर बड़ी शिद्दत से नजर गड़ाए हुए हैं

6:20 AM: मधेपुरा की जनता ने किसे सौंपी है कमान, जानिए थोड़ी देर में

मधेपुरा में थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी। नौ बजे पहला रूझान आएगा। टीपी कॉलेज (बज्रगृह) में मतगणना अभिकर्ता व कर्मी पहुंच चुके हैं। प्रत्याशी, समर्थक व मतदाता बेचैन हैं। क्या परिणाम आएगा। जनता ने किन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। मतगणना का निर्णय क्या आएगा। लगातार समर्थक आकलन कर रहे हैं। किस बूथ पर कितना मत मिला। किसने धोखा दिया। कहां लीड में रहेंगे। किस बूथ पर नुकसान होगा। इन सब के बीच समय बीत रहा है। सबकी निगाहे मतगणना केंद्र पर ही है। जिले के चार विधानसभा में कुल 60 प्रत्याशी हैं। इसमें 55 पुरूष व पांच महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी बिहारीगंज विधानसभा में है। यहां 22 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं दूसरे नंबर पर मधेपुरा है। यहां 18 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है। आलमनगर व सिंहेश्वर में 10-10 प्रत्याशी हैं। जिले में 7,93,618 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुरूषों ने जहां 55 वहीं महिलाओं ने 67 प्रतिशत मतदान किया है।

6:10 AM: नवादा में 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे खुलेगा इवीएम

नवादा में दो केंद्रों पर मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलट खोला जाएगा और उसकी गिनती होगी। इसके आधे घंटे बाद यानी 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू कर दी जाएगी। मतगणना को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व कर्मी काफी सजग हैं। बता दें कि केएलएस कॉलेज और डायट भवन में मतगणना कराई जाएगी। केएलएस कॉलेज में नवादा, रजौली और वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती होगी। जबकि डायट भवन में हिसुआ और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। सभी स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम यशपाल मीणा ने रविवार की रात मतगणना केंद्र में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

6:00 AM: दरभंगा के 10 विधानसभा सीटों पर 145 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

दरभंगा जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए द्वितीय व तृतीय चरण में हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतों की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इसी के साथ लंबे समय से चल रही राजनीति व नेताओं के मेहनत का भी फल स्पष्ट हो जाएगा। बता दें कि दरभंगा जिले के 10 विधान सभा क्षेत्रों के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा, 86-केवटी एवं 87-जाले विधान सभा क्षेत्र के मतगणना का कार्य बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा एवं 78- कुशेश्वरस्थान(अ.जा.), 79-गौड़ाबौराम, 84-हायाघाट एवं 85-बहादुरपुर विधान सभा क्षेत्र का मतगणना का कार्य महिला आईटीआई, रामनगर, लहेरियासराय में होगा।

5:50 AM: मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, निषेधाज्ञा लागू

मतगणना के दौरान और नतीजों के सामने आने के बाद शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्र व उसके आसपास के इलाके में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। साथ ही लगातार पूरे जिले में अतिरिक्त पुलिस गश्त लगाने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने जिले के संबंधित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत कहीं भी भीड़ नहीं  लगाई जा सकेगी।  भीड़ में एकत्र होने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

5:40 AM: दरभंगा चुनाव रिजल्‍ट 2020: मतगणना केंद्रों पर पहुंचे प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों मतगणना केंद्रों पर संबंधित मतगणना कर्मी और विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी व उनके काउंटिंग एजेंट मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सघन जांच के बाद उन्हें मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं सभी केंद्रों पर निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक मुस्तैद हैं।

5:30 AM: 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, पहले पोस्‍टल बैलेट गिने जाएंगे

मतगणना आठ बजे पूर्वाहन में प्रारंभ होगी। विधानसभावार निर्वाचित पदाधिकारी की देखरेख में मतगणना का कार्य 14 टेबल पर होगा। अर्थात प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक राउंड में 14 मतदान केंद्र की मतगणना संपन्न की जाएगी। ईवीएम से मतों की गणना के लिए प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक-एक मतगणना सहायक तथा एक-एक गणक माइक्रो प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी हॉल में एआरओ के टेबल पर दो-दो एडिशनल काउंटिंग स्टाफ भी नियुक्त हैं विधानसभावार एवं टेबलवार रेंडमाइजेशन के आधार पर मतगणना पर्यवेक्षक, सहायकों, माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है।

सीतामढ़ी में मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों का आयोग के प्रेक्षक के साथ जायजा लेतीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा। साथ में एसपी अनिल कुमार।

5:20 AM: किसके सिर बंधेगा ताज: सीतामढ़ी में 121प्रत्याशियों के भाग्या का आज होगा फैसला

सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोसाईपुर में मतगणना केंद्र बना है। ठीक आठ बजे वहां वोटों की गिनती शुरू होगी। एकसाथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। वोटों का पिटारा जो ईवीएम में कैद है वह खुलने के इंतजार में सबकी बेकरारी बढ़ी हुई है। किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला आज हो जाएगा। आठों सीटों पर कुल 121 प्रत्याशी हैं।जिनमें राजद- 6, कांग्रेस-2, भाजपा व जदयू चार-चार सीटों पर तो चार सीटों पर लोजपा का  इम्तिहानहै। दूसरे चरण में सीतामढ़ी से 12, बेलसंड से 15 व रुन्नीसैदपुर से नौ तो तीसरे और आखिरी चरण में रीगा में 22, बथनाहा में 14, परिहार में 13, सुरसंड में 16, बाजपट्टी विधानसभा में 22 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

5:10 AM: बिहार चुनाव 2020 रिजल्‍ट: महागठबंधन या एनडीए, किसके साथ जा रहा बिहार

महागठबंधन या एनडीए बिहार का सिरमौर कौन होगा, वोटरों ने किस पर भरोसा जताया है, अब से कुछ देर बाद फैसला सामने आ जाएगा। इस बार चुनाव में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव में आमने-सामने की लड़ाई रही। दोनों ही ओर से चुनावी रण में आक्रामक तरीके से अपनी साख बचाने की कोशिश की गई। तेजस्‍वी ने बदलाव के नारे के साथ चुनाव लड़ा। जबकि नीतीश कुमार ने अपने 15 साल के सुशासन के नाम पर वोट मांगा।

5:00 AM: बिहार चुनाव नतीजे 2020 : नीतीश या तेजस्‍वी, किसके सिर सजेगा ताज

बिहार में नई सरकार किसकी होगी। नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव में किसके सिर ताज सजेगा। बिहार के साथ ही देश-दुनिया को इस अहम चुनाव के नतीजों का इंतजार है। एक तरफ सुशासन और विकास का दावा है, तो दूसरी तरफ 10 लाख नौकरियों का वादा है। आज जनता अपने फैसले से पर्दा उठा रही है। आठ बजे के बाद मतगणना केंद्रों से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले सोमवार को राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने अपने परिवार वालों के साथ पटना में अपना जन्‍मदिन मनाया।

4:50 AM: बिहार इलेक्‍शन रिजल्‍ट 2020 : 3 चरणों में पड़े वोट, 57 फीसद वोटिंग

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कुल 3 चरणों में वोट डाले गए हैं। पहला चरण 28 अक्‍टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और आखिरी चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार के चुनाव में एक लाख छह हजार मतदान केंद्रों पर 59 फीसद महिलाओं और 54 फीसद पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। आज के नतीजों में 370 महिला और 3364 पुरुष उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला हो रहा है।

4:40 AM: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्‍ट 2020 : आपकी सरकार का फैसला आज

बिहार के 7 करोड़ 35 लाख मतदाताओं के सपनों की सरकार का आज फैसला हो रहा है। इस चुनाव में जीत के लिए 243 सीटों वाले विधानसभा में 122 का बहुमत प्राप्‍त करना है। महागठबंधन की ओर से राजद ने 144, कांग्रेस ने 70 और वाम मोर्चा ने 29 सीटों पर भाग्‍य आजमाया है। वहीं एनडीए की ओर से जदयू 115, भाजपा 110, वीआइपी 11 और हम पार्टी 7 सीटों पर दांव लगा रही है। लोजपा ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा है।

4:30 AM: बिहार चुनाव रिजल्‍ट 2020 : सुबह 8 बजे से मतगणना, 10 बजे पहला रुझान

बिहार में तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज मतों की गिनती की जा रही है। मतगणना के लिए राज्‍य भर में 38 जिलों में कुल 55 केंद्र बनाए गए हैं। आज के चुनावी नतीजों के साथ ही 3734 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का फैसला हो जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। 10 बजे तक बढ़त, जीत-हार का रुझान मिलना शुरू हो जाएगा। दोपहर बाद एक बजे तक स्‍पष्‍ट नतीजे आ सकते हैं। शाम पांच बजे के बाद आधिकारिक तौर पर चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने विजयी उम्‍मीदवारों के जुलूस या सभा करने पर प्रतिबंध लगाया है।

Bihar: votes will be counted in a while decision today faridabadnews faridabadnews24 Nitish or Tejaswi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.