Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को दिखाया आईना कांग्रेस की जीत ने : लखन सिंगला

भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को दिखाया आईना कांग्रेस की जीत ने : लखन सिंगला

faridabadnews24By faridabadnews24November 12, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : बरौदा उपचुनाव में कांग्रेस की हुई ऐतिहासिक जीत पर आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांगे्रसी नेता लखन कुमार सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर इस जीत का जश्र मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखन सिंगला का मुंह मीठा कराया और इस जीत को हरियाणा में होने वाले परिवर्तन की दिशा में पहला कदम बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ढोल नगाड़ों पर नाच-गाकर ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद, विवेक बंसल जिंदाबाद, कुमारी सैलजा जिंदाबाद, दीपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।  उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि बरौदा में हुई कांग्रेस की जीत ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को आईना दिखाने का काम किया है क्योंकि लोगों को कागजों में विकास नहीं चाहिए बल्कि जमीनी स्तर पर विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की यह बड़ी हार है और लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान करके यह साबित कर दिया कि वह उनकी नीति और नीयत से कतई खुश नहीं है। श्री सिंगला ने कहा कि पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और लॉकडाऊन, किसानों के खिलाफ लाए गए 3 कृषि विधेयक ऐसे निर्णय है, जिससे लोगों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने इस उपचुनाव की जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिया। लखन सिंगला ने कहा कि बरौदा जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नए जोश का संचार किया है और कार्यकर्ता अब जन-जागरण अभियान के तहत भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करेगा ताकि आने वाले समय में जनविरोधी इस भाजपा सरकार को देश और प्रदेश की सत्ता से हटाया जा सके। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल कुमार, वेदपाल दायमा, बिजेंद्र मावी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, गोविंद कौशिक, कुंवर बालू सिंह, लाला शर्मा, विनय भाटी, राकेश भाटी, खुशबू खान, बालकिशन वशिष्ठ, नीरज गुप्ता, गुलाब सिंह, कर्मबीर खटाना, मोहन चौहान, चंद्रपाल, सोनू चौधरी, अमित कक्कड़, जनरैल हुसैन, कपूर चंद्र अग्रवाल, संदीप वर्मा, नितिन सिंगला, आकाश सैनी, अमित बंसल, नरेंद्र ठाकुर, लतेश कुमार, सूरज डेढा, सुरेंद्र अग्रवाल, हरिचंद प्रधान, किशन कुमार, मनोज चंदीला सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Mirror Congress victory shows BJP-JJP coalition government: Lakhan Singla
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.