फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी की टिकट पर एन आईटी 86 विधानसभा से चुनाव लड़ चुके प्रवासियों के मसीहा के नाम कहे जाने वाले संतोष यादव ने बड़ा बयान दिया ,संतोष यादव ने कहा कि छठ पूजा धूमधाम से मनाएं सभी प्रवासी,किसी शाशन प्रसाशन से घबराने की जरूरत नहीं है। और सरकार से अपील की कि हर बार की तरह इस बार भी साशन प्रसाशन छठ पूजा में प्रवासियों की मदद करें ताकि छठ पूजा करने वाले सभी श्रद्धालुओं को और आयोजनकर्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। संतोष यादव ने कहा कि एन आईटी 86 विधानसभा में कई जगह से छठ पूजा के आयोजनकर्ताओं का फोन आ रहा है कि पुलिस उन्हें धमकी दे रही है कि बिना परमिशन के छठ पूजा मनाई तो हम गिरफ्तार करेंगे जो सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करता है।एक तरफ तो प्रधानमंत्री बिहार के भाषण में कहते हैं कि छठ पूजा धूमधाम से मनाओ तुम्हारा बेटा दिल्ली में बैठा है और दूसरी तरफ खट्टर सरकार पूर्वांचली प्रवासियों की छठ पूजा को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नही की है और न कोई मदद कर रही है उल्टा प्रसाशन के लोग डरा रहे हैं। प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कोरोनकाल में छठ मैया का आशिर्वाद और सूर्य देवता का तेज ही कोरोना से मुक्ति दिलाएगा इसलिए सभी साशन प्रसाशन पूजा में बढ़चढ़कर भाग लें और छठ मैया का आशिर्वाद लें।और इसी के साथ कहा कि अगर फरीदाबाद में किसी भी छठ घाट पर किसी तरह की कोई परेशानी प्रसाशन ने खड़ी की तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और हम लोग अपनी गिरफ्तारी भी देने को तैयार रहेंगे लेकिन छठ पूजा जरूर मनाएंगे।।

