Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें, फिर से डरा रहा कोरोना

दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें, फिर से डरा रहा कोरोना

faridabadnews24By faridabadnews24November 17, 2020No Comments2 Mins Read

दिल्ली  : देश जहां अनलॉक की तरफ बढ़ चुका है। वहीं कई राज्य हैं जहां पर कोरोना वायरस एक बार फिर से भयावह होता जा रहा है। दिल्ली और महाराष्ट्र इनमें से एक हैं। विशेषज्ञों ने त्योहारी सीजन के चलते पहले ही कोरोन मामले बढ़ने की आशंका जताई थी। दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3797 नए मामले सामने आए जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 4.89 लाख से अधिक हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से 99 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7,713 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार त्योहारों के मौसम और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच शहर में संक्रमित होने की दर 12.73 प्रतिशत रही। अभी दिल्ली में कोविड-19 के 40,128 मरीज उपचाराधीन हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन दावा कर रहे हैं कि नवंबर में आई कोरोना की तीसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है और ऐसे में संक्रमित मरीजों की संख्या अब और नहीं बढ़ेगी।

PunjabKesari

महाराष्ट्र में 2535 नए केस
महाराष्ट्र पिछले 24 घंटे में 2535 नए केस सामने आए और 60 लोगों की मौत हुई. महाराष्ट्र में कोरोना के 17 लाख से ज्यादा कंफर्म केस हैं और 46 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 3012 नए केस सामने आए और 53 लोगों की मौत हुई। केरल में कोरोना के 5 लाख 27 हजार से ज्यादा केस हैं, इसमें से 2710 मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए। राज्य में कोरोना से अब तक 1888 लोगों की मौत हो चुकी है।

Corona being scared again faridabadnews faridabadnews24 Most deaths in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.